Eyesight Badhane Ke Upay: आजकल आंखों की समस्याएं ज्यादा बढ़ गई हैं. आप अपने आसपास देखेंगे तो हर तीसरे व्यक्ति को चशमा लगा होगा. हालांकि आंखों की रोशनी कई कारणों से कम हो सकती है. इसमें जेनेटिक, खराब डाइट और लाइफस्टाइल भी शामिल हो सकती है. ऐसे में सवाल ये आता है कि आंखों की रोशनी को कैसे बढ़ाएं या आंखों से चश्मा कैसे हटाएं? विटामिन ए, सी, ई और जिंक जैसे पोषक तत्वों और मिनरल्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आंखों को कमजोर होने से रोक सकते हैं. विटामिन और मिनरल्स का सेवन आंखों की इन समस्याओं से बचा सकता है. अगर आप भी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए उपाय तलाश रहे हैं तो यहां हम कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप घर पर आजमा सकते हैं और कमजोर आंखों की रोशनी को फिर से बेहतर करने में कामयाब हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आई साइट इंप्रूविंग टिप्स के बारे में.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Increase Eyesight
1. आंखों के लिए जरूरी फूड्स
गाजर, लाल मिर्च, ब्रोकोली, स्ट्रॉबेरीज, शकरकंद, पालक, खट्टे फल, अलसी, अखरोट, बादाम का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इन्हें आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. कैरोटीनॉयड
ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन दो कैरोटीनॉयड हैं जो रेटिना में पाए जाते हैं. अपनी आंखों की रोशनी को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाने के लिए आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
पत्तेदार हरी सब्जियां
ब्रोकोली
तुरई
अंडे
3. योग का अभ्यास करें
आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए घरेलू उपचार की बात करें तो आप योग को मिस नहीं कर सकते. ऐसे कई योग आसन हैं जिन्हें आंखों की रोशनी बढ़ाने के नेचुरल तरीकों के रूप में जाना जाता है. चेहरे की ओर ब्लड फ्लो को बढ़ाना है, इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे आंखों की मसल्स को पोषण मिलता है और वे एक्टिव रहती हैं.
हलासन
बालासन
पादहस्तासन
शीर्षासन

Photo Credit: iStock
4. धूम्रपान को ना कहें
धूम्रपान से ऑप्टिक तंत्रिकाओं को नुकसान हो सकता है. सेंसिटिविटी कम हो सकती है. धूम्रपान भी मोतियाबिंद का एक आम कारण है. अगर आप सिगरेट पीते हैं, तो छोड़ने का प्रयास करें.
5. अच्छी नींद लें और आंखों को आराम दें
अपनी आंखों को आराम देना आंखों के लिए जरूरी है. आपके शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए नींद और आराम की जरूरत होती है. पर्याप्त नींद लेने के बाद आपकी आंखें तरोताजा हो जाती हैं. स्क्रीन से बार-बार छोटे-छोटे ब्रेक लेने से आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
6. आयुर्वेदा
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कई जड़ी-बूटियां मौजूद हैं. उदाहरण के तौर पर आप आंखों के लिए त्रिफला का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं