आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है. भागदौड़ भरी जिंदगी, टेंशन, रात को देर तक जागना और बाहर का खाना, ये सब आदतें BP बढ़ा रही है. BP बढ़ जाए तो सिर भारी लगता है, चक्कर आते हैं, दिल तेजी से धड़कता है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं. लेकिन एक बात साफ समझ लीजिए. अगर आपका BP बहुत ज्यादा रहता है, तो डॉक्टर की दवा बिल्कुल मत छोड़िए. ये घरेलू उपाय दवा के साथ-साथ मदद कर सकते हैं.
BP क्यों बढ़ता है?
BP बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है ज्यादा नमक खाना. नमक शरीर में पानी रोक लेता है, जिससे खून का दबाव बढ़ जाता है. इसके अलावा ज्यादा तला-भुना खाना, मोटापा, सिगरेट-शराब, नींद पूरी न होना और हर बात पर टेंशन लेना भी BP बढ़ाता है. कई बार ये बीमारी मां-बाप से भी मिलती है.

BP को कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपाय-
1.लहसुन-
किचन में मौजूद लहसुन बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है दरअसल लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व होता है, जो खून की नसों को चौड़ा करता है. इससे खून आसानी से बहता है और BP नीचे आ जाता है. रोज सुबह खाली पेट 1-2 कली कच्चा लहसुन चबाकर खाइए और ऊपर से गुनगुना पानी पी लीजिए. अगर कच्चा नहीं खा पाते, तो सब्जी में लहसुन की मात्रा बढ़ा दीजिए. एक हफ्ते में ही आपको फर्क दिखने लगेगा.
2. अजवाइन और मेथी दाना-
रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना भिगो दें. सुबह उस पानी को छानकर पी लीजिए. मेथी BP के साथ-साथ शुगर भी कंट्रोल कर सकती है.
3. दालचीनी-
रोज सुबह की चाय में एक छोटा टुकड़ा दालचीनी डाल लीजिए. ये खून में शुगर और BP दोनों को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.
4. आंवला-
आंवला विटामिन C का खजाना माना जाता है. रोज एक आंवला खाने से या इसका जूस पीने से बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
नोट- डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले या कोई दवा बंद या शुरू करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर जरूर परामर्श करें.
ये भी पढ़ें- क्या आपके फेफड़े ठीक से काम कर रहे हैं? इस एक टेस्ट से मिनटों में चलेगा पता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं