आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाने की परंपरा बहुत पुरानी मानी जाती है. नाभि को शरीर का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. नाभि में तेल लगाने से कई फायदे मिलते हैं. आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य मनीष ने नाभि में तेल लगाने के फायदे बताए हैं. उन्होंने बताया कि जब बच्चा मां के गर्भ में होता है तो उसे पोषण और ऑक्सीजन नाभि से जुड़ी नाल के माध्यम से मिलती है. इसी आधार पर यह माना जाता है कि नाभि शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है. इसलिए कई बुजुर्ग आज भी सर्दियों में नाभि में तेल लगाना फायदेमंद मानते हैं. चलिए आपको बताते हैं नाभि में कलौंजी का तेल लगाने से क्या होता है?
नाभि में कलौंजी का तेल लगाने से क्या होता है?
नाभि पर तेल लगाकर हल्की मालिश करने से पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. कलौंजी के तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, Pristyn Care के अनुसार, इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि नाभि के जरिए तेल अंदर जाकर जोड़ों के दर्द या किसी अन्य आंतरिक बीमारी का इलाज कर सकता है. इसे मुख्य रूप से एक वेलनेस या स्किनकेयर रूटीन के रूप में देखा जाता है.
नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?
वहीं, आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने भी नाभि में तेल लगाने फायदेमंद बताया है. उनके अनुसार, नाभि में सरसों के तेल लगाने से स्किन को फायदा मिलता है. इसमें मौजूद विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स स्किन को पोषण देने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, नाभि में तेल लगाने से मिलने वाले सभी फायदों को वैज्ञानिक रूप से पूरी तरह साबित नहीं किया गया है, लेकिन यह आज भी कई लोगों की घरेलू देखभाल की दिनचर्या का हिस्सा है.
नाभि में तेल लगाने का सही तरीका
नाभि में सरसों, कलौंजी या नारियल का तेल लगाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. नाभि में हमेशा 2-4 बूंदों से ज्यादा तेल नहीं डालें और तेल डालने के बाद उंगलियों से हल्के हाथों से गोलाकार गति में मालिश करें. इसे कम से कम कुछ मिनट तक या रात भर लगा रहने दें. ऐसा हफ्ते में 2-3 बार किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें:- नॉन-स्टिक पैन से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं? पैन के जले हुए दाग हटाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर लहसुन रगड़ने से क्या होता है? क्या लहसुन के रस से बाल दोबारा उगते हैं, जानें कैसे करें इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं