विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर डिटेक्ट हुआ तो क्या करें? घबराएं नहीं सही इलाज, सही डॉक्टर, खर्च और फ्री सुविधाओं की पूरी गाइड जानें

Cervical Cancer Treatment: सर्वाइकल कैंसर डिटेक्ट होने के बाद बहुत से लोग खबरा जाते हैं. जानें कौन सा कैंसर इलाज के लिए बेस्ट हॉस्पिटल, डॉक्टर, कितना खर्च, फ्री में इलाज कहां और हेल्पलाइन के बारे में.

सर्वाइकल कैंसर डिटेक्ट हुआ तो क्या करें? घबराएं नहीं सही इलाज, सही डॉक्टर, खर्च और फ्री सुविधाओं की पूरी गाइड जानें
सर्विक्स (गर्भाशय का निचला हिस्सा) में होने वाला कैंसर सर्वाइकल कैंसर कहलाता है.

Cervical Cancer Diagnosis: भारत में महिलाओं के बीच सर्वाइकल कैंसर एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है. हर साल हजारों महिलाएं इस बीमारी से प्रभावित होती हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि अगर समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है. कई बार जांच रिपोर्ट में HPV पॉजिटिव या सर्वाइकल कैंसर लिखा देखकर परिवार घबरा जाता है. ऐसे समय में सबसे जरूरी है सही जानकारी, सही डॉक्टर और सही अस्पताल का चुनाव. यह लेख आपको आसान भाषा में बताएगा कि सर्वाइकल कैंसर डिटेक्ट होने के बाद क्या करें, कौन-से बड़े अस्पताल बेहतर हैं, इलाज में कितना खर्च आ सकता है, कितने मरीज हर साल सामने आते हैं और फ्री इलाज व हेल्पलाइन की जानकारी क्या है.

सर्वाइकल कैंसर क्या है?

सर्विक्स (गर्भाशय का निचला हिस्सा) में होने वाला कैंसर सर्वाइकल कैंसर कहलाता है. इसका मुख्य कारण HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण है. यह संक्रमण अक्सर लंबे समय तक बिना लक्षण के रहता है, इसलिए रेगुलर चेकअप बहुत जरूरी है.

अगर सर्वाइकल कैंसर डिटेक्ट हो जाए तो सबसे पहले क्या करें? |  What Is the First Thing to Do if Cervical Cancer is Detected?

1. घबराएं नहीं, स्टेज पता करें

  • डॉक्टर कैंसर की स्टेज (Stage 1 से Stage 4) बताते हैं.
  • Stage 1: शुरुआती अवस्था, इलाज आसान
  • Stage 2-3: मध्यम अवस्था, सर्जरी और रेडिएशन
  • Stage 4: एडवांस स्टेज, स्पेशल ट्रीटमेंट

2. अच्छे ऑन्कोलॉजिस्ट से मिलें

अगर सर्वाइकल कैंसर का पता चलता है तो सबसे पहले गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजिस्ट (महिला कैंसर विशेषज्ञ) से सलाह लेनी चाहिए.

3. जरूरी जांच कराएं

इस कैंसर का पता चलने पर पहले बायोप्सी, MRI/CT स्कैन, ब्लड टेस्ट करवाने चाहिए.

भारत में हर साल कितने मरीज?

भारत में हर साल लगभग 1.2 लाख से ज्यादा नए सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण यह संख्या ज्यादा है. लेकिन, अब HPV वैक्सीन और सरकारी योजनाओं से स्थिति सुधर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत के प्रमुख हॉस्पिटल और डॉक्टर | Top Hospitals and Doctors in India

1. एम्प्स, नई दिल्ली

  • सरकारी अस्पताल
  • कैंसर इलाज की बेहतरीन सुविधा
  • खर्च कम
  • गरीब मरीजों के लिए सहायता उपलब्ध

2. टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल

  • भारत का प्रमुख कैंसर अस्पताल
  • हजारों मरीज हर साल इलाज करवाते हैं
  • कम खर्च में हाई क्वालिटी

3. राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट और रिसर्च सेंटर

  • आधुनिक मशीनें
  • रेडिएशन और कीमोथेरेपी की एडवांस सुविधा.

सर्वाइकल कैंसर के लिए इलाज के विकल्प | Treatment Options for Cervical Cancer

1. सर्जरी: शुरुआती स्टेज में ऑपरेशन से कैंसर हटाया जाता है.

2. रेडिएशन थेरेपी: हाई एनर्जी रेज से कैंसर कोशिकाओं को खत्म किया जाता है.

3. कीमोथेरेपी: दवाओं के जरिए कैंसर कोशिकाओं को रोका जाता है.

4. टारगेटेड थेरेपी: आधुनिक तकनीक, कम साइड इफेक्ट

इलाज में कितना खर्च आता है?

इलाज का प्रकार अनुमानित खर्च
सरकारी अस्पताल20,000 - 1,00,000 रुपये
प्राइवेट अस्पताल2 लाख - 8 लाख रुपये
एडवांस स्टेज इलाज5 लाख रुपये से ज्यादा

नोट: खर्च मरीज की स्टेज और शहर पर निर्भर करता है.

क्या फ्री में इलाज संभव है?

हां, बिल्कुल मुफ्त में इलाज हो सकता है. भारत सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनकी मदद से आप मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं.

1. आयुष्मान भारत योजना: गरीब परिवारों के लिए 5 लाख तक का फ्री इलाज उपलब्ध है.

2. राज्य सरकार की योजनाएं: हर राज्य में अलग स्वास्थ्य योजना होती है.

3. टाटा ट्रस्ट और NGO सहायता: कई संस्थाएं आर्थिक मदद देती हैं.

हेल्पलाइन नंबर

  • राष्ट्रीय कैंसर हेल्पलाइन: 1800-22-1951
  • आयुष्मान भारत हेल्पलाइन: 14555
  • महिला स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 181

किन लक्षणों पर ध्यान दें?

  • असामान्य योनि से खून
  • पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग
  • संभोग के बाद खून
  • कमर दर्द
  • दुर्गंधयुक्त डिस्चार्ज

अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं.

बचाव कैसे करें?

  • HPV वैक्सीन लगवाएं
  • रेगुलर पैप स्मीयर टेस्ट
  • सुरक्षित संबंध
  • साफ-सफाई

मनोबल सबसे जरूरी

सर्वाइकल कैंसर का नाम सुनकर डर लगना स्वाभाविक है, लेकिन आज के समय में यह इलाज योग्य बीमारी है. लाखों महिलाएं सफल इलाज के बाद सामान्य जीवन जी रही हैं. सही अस्पताल, सही डॉक्टर और सरकारी योजनाओं की जानकारी आपके खर्च को कम कर सकती है.

सर्वाइकल कैंसर गंभीर जरूर है, लेकिन समय पर जांच और सही इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकता है. भारत में अच्छे अस्पताल, अनुभवी डॉक्टर और सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com