Carrot and Beetroot Juice Benefits: सर्दियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखना सबसे जरूरी होता है. इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, इसलिए सही पोषण लेना जरूरी है. गाजर और चुकंदर का जूस सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. आपको यकीन नहीं होगा ये दो सब्जियां सेहत के लिए किसी चमत्कार कम नहीं हैं. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो न केवल शरीर को गर्म रखते हैं बल्कि अनेक बीमारियों से भी बचाव करते हैं. आइए जानें, सर्दियों में नियमित रूप से गाजर और चुकंदर का जूस पीने के 5 अद्भुत फायदे.
गाजर और चुकंदर का जूस पीने के गजब फायदे | Amazing Benefits of Drinking Carrot And Beetroot Juice
1. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए
गाजर और चुकंदर का जूस विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ये तत्व शरीर की इम्यून पावर को बढ़ाते हैं. नियमित सेवन से सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. खून की कमी को दूर करें
चुकंदर आयरन का अच्छा स्रोत है, जो खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है. गाजर में मौजूद विटामिन ए और कैरोटीनॉयड खून को साफ करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं.
यह भी पढ़ें: भयानक हैं सर्दियों में विटामिन डी की कमी के लक्षण, नजरअंदाज करने पर गंभीर हो सकती है बीमारी
3. त्वचा में निखार लाए
सर्दियों में त्वचा अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है. गाजर और चुकंदर का जूस त्वचा के लिए अमृत के समान है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से साफ करते हैं और उसे मुलायम और चमकदार बनाते हैं.
4. डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार
गाजर और चुकंदर का जूस शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. यह लिवर को हेल्दी रखता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. अगर आप सर्दियों में डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो यह जूस एक उत्तम उपाय है.
5. एनर्जी लेवल को बढ़ाए
सर्दियों में अक्सर आलस्य और थकान महसूस होती है. गाजर और चुकंदर का जूस आपको एनर्जेटिक बनाए रखता है. इसमें नेचुरल शुगर और पोषक तत्व होते हैं, जो तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं.
यह भी पढ़ें: 2025 में ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको पतला, बाहर निकला पेट भी हो जाएगा गायब
कैसे तैयार करें गाजर और चुकंदर का जूस? | How To Prepare Carrot And Beetroot Juice?
- 2-3 गाजर और 1-2 चुकंदर को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इन्हें जूसर में डालें और एक गिलास ताजा जूस तैयार करें.
- स्वाद के लिए नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक मिला सकते हैं.
सर्दियों में गाजर और चुकंदर का जूस आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. यह न केवल आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि आपकी त्वचा, एनर्जी लेवल और ऑलओवर हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव डालता है.
क्या हस्तमैथुन करने से कमजोरी आती है? Masturbate करना सही है या गलत, डॉक्टर से समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं