Lung Infection: फेफड़े हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है. शरीर के प्रत्येक हिस्से में शुद्ध ऑक्सीजन पहुंचाने कि जिम्मेदारी फेफड़ों की होती है. इसके अलावा शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और कार्बन डाइऑक्साइड जैसे टॉक्सिक गैसों को शरीर से बाहर का रास्ता दिखाता है. फेफड़े बलगम बनाने का भी काम करते हैं जिससे सांस के रास्ते आने वाले म्यूकस को शरीर से बाहर निकाला जा सके. लेकिन कई बार ज्यादा और पीला बलगम आने लगते हैं जो फेफड़ों के इंफेक्शन का संकेत हो सकता है. संक्रमण से बचने के लिए इसके कारण और लक्षण जानना जरूरी है ताकि हम अपना बचाव कर सके या फेफड़ों में इंफेक्शन होने पर इसे पहचान कर जल्द से जल्द डॉक्टर की मदद ले पाएं.
यह भी पढ़ें: इन चार लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए किशमिश, भयंकर हो सकते हैं नुकसान, जान लें किशमिश खाने का सही तरीका और समय
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण (Causes of lung infection)
बैक्टीरिया, वायरस या किसी फंगस के सांस के द्वारा शरीर में प्रवेश करने पर वह सांस लेने वाली नली और फेफड़ों को प्रभावित करते हैं जिससे इंफेक्शन होता है. आमतौर पर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फेफड़ों का इंफेक्शन हो सकता है. एनडीटीवी से बातचीत के दौरान एम्स के डॉक्टर सुनील कुमार (Sunil Kumar - Professor, Surgical Oncology - AIIMS, Delhi) ने बताया कि जिस तरह से कोरोना वायरस का संक्रमण हवा के जरिए होता था उसी तरह फेफड़ों का संक्रमण भी ड्रॉप्लेट्स के माध्यम से हो सकता है. संक्रमित व्यक्ति के खांसी करने या छींकने पर ड्रॉपलेट हवा में फैल जाता है और मास्क से खुद को कवर नहीं करने के स्थिति में वहां मौजूद शख्स संक्रमित हो सकता है.
फेफड़े में इंफेक्शन के सामान्य लक्षण (Symptoms of lung infection)
- 1. लगातार खांसी रहना
- 2. बलगम का बनना
- 3. सीने में दर्द होना
- 4. लगातार बुखार होना
- 5. सांस लेने में तकलीफ
फेफड़े में इंफेक्शन के गंभीर लक्षण:
फेफड़े में इंफेक्शन की वजह से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. कई बार इंफेक्शन बढ़ जाने की वजह से खांसी और सीने में दर्द जैसे सामान्य लक्षण के अलावा कुछ गंभीर लक्षण भी दिखाई देते हैं.
- 1. सांस लेने में दिक्कत होने के कारण बेचैनी
- 2. शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिर जाना
- 3. सिर दर्द
- 4. एकाग्रता भंग होना
- 5. बेहोशी की हालत
क्या फेफड़ों का इंफेक्शन जानलेवा हो सकता है?
डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि फेफड़ों के इन्फेक्शन की गंभीरता का स्तर हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है. हेल्दी फेफड़े वाले व्यक्ति के लिए माइल्ड इंफेक्शन सामान्य सी बात हो सकती है लेकिन स्मोकर्स या किसी अन्य बीमारी के कारण खराब फेफड़े वाले व्यक्ति के लिए मामूली सा इंफेक्शन भी जानलेवा साबित हो सकता है. अगर आपके फेफड़े पूरी तरह स्वस्थ हैं तो इंफेक्शन होने की स्थिति में आप ट्रीटमेंट लेने पर तेजी से रिकवर कर सकते हैं. वहीं खराब फेफड़ों वाले मरीज के लिए साधारण सा इंफेक्शन भी गंभीर समस्या उत्पन्न कर सकता है.
देखें वीडियो: फेफड़ों को हेल्दी और मजबूत कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानिए लंग्स की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं