Yellow Teeth Cleaning Home Remedy: दांतों का पीलापन आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है. बहुत से लोग ब्रश करने के बाद भी दांत पर जमी पीली परत से परेशान रहते हैं. अनहेल्दी खान-पान, तम्बाकू, चाय-कॉफी के सेवन और ओरल हाइजीन की कमी की वजह से दांतों का रंग पीला पड़ सकता है. ऐसे में दांतों को सफेद और चमकदार बनाए रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं. दांतों कैसे सफेद कैसे करें, दांतों को चमकदार कैसे बनाएं, दांतों का पीलापन कैसे दूर करें? ये सवाल बहुत आम हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे संतरे का छिलका, केले का छिलका, नमक, बेकिंग सोडा और नींबू का उपयोग करके आप दांतों का पीलापन दूर कर सकते हैं.
दांतों का पीलापन दूर कर उन्हें चमकदार कैसे बनाएं? (How To Remove Yellowness From Teeth And Make Them Shiny)
1. संतरे का छिलका
संतरे के छिलके में विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों के दाग-धब्बों को कम करने में सहायक है. इसके उपयोग के लिए:
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
- संतरे के छिलके का एक टुकड़ा लेकर दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ें.
- ऐसा करने से दांतों पर जमी पर्त और पीलापन धीरे-धीरे हटने लगता है.
- इसे सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग करें.
2. केले का छिलका
केले के छिलके में पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल होते हैं, जो दांतों को सफेद बनाने में मदद करते हैं.
- एक ताजा केले का छिलका लें और उसके अंदर के हिस्से को दांतों पर धीरे-धीरे रगड़ें.
- 2-3 मिनट तक रगड़ने के बाद मुंह को सादे पानी से धो लें.
- इसे रोजाना 1 बार प्रयोग करें, जिससे दांतों का पीलापन कम हो सकता है.
यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कैसे दिल को नुकसान पहुंचाता है और क्यों बढ़ने लगता है बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल?
3. नमक
नमक में प्राकृतिक रूप से क्लीनिंग गुण होते हैं जो दांतों की गंदगी को हटाने और चमक को बढ़ाने में मदद करते हैं.
- एक चुटकी नमक को टूथपेस्ट में मिलाकर रोजाना ब्रश करें.
- यह दांतों पर जमी पर्त को हटाने में मददगार है और पीलापन कम करता है.
- ध्यान रखें कि इसका ज्यादा इस्तेमाल दांतों के इनेमल को नुकसान पहुँचा सकता है, इसलिए इसे हफ्ते में 2 बार से ज्यादा प्रयोग न करें.
4. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में माइल्ड एब्रेसिव गुण होते हैं जो दांतों की ऊपरी सतह से दाग-धब्बे हटाने में मदद करते हैं.
- एक चुटकी बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें.
- इस पेस्ट को दांतों पर लगाकर 2 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें.
- इसके बाद मुंह को अच्छी तरह से धो लें.
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करें, क्योंकि इसका बहुत ज्यादा उपयोग इनेमल को कमजोर कर सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या स्मोकिंग से लिवर भी डैमेज होता है? डॉक्टर सरीन ने बताया किन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा
5. नींबू का रस
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड दांतों के पीलापन को दूर करने में सहायक होता है.
- एक चम्मच नींबू के रस में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और इसका पेस्ट बनाएं.
- इस पेस्ट को दांतों पर 1-2 मिनट तक रगड़ें.
- इसके बाद तुरंत पानी से मुंह को अच्छी तरह धो लें.
- इसे महीने में 2 बार से ज्यादा न करें, क्योंकि नींबू का एसिड इनेमल को नुकसान पहुँचा सकता है.
दांतों को रगड़ते समय हल्के हाथ से काम करें, ताकि इनेमल को नुकसान न पहुंचे।
बहुत ज्यादा बेकिंग सोडा, नींबू या नमक का उपयोग करने से दांतों का इनेमल कमजोर हो सकता है, इसलिए इनका प्रयोग सीमित मात्रा में करें. यह नुस्खे सामान्य पीलापन कम करने में सहायक होते हैं, लेकिन गंभीर समस्याओं में डेंटिस्ट की सलाह लेना उचित है. इन घरेलू उपायों का नियमित और संतुलित उपयोग करने से आप दांतों की सफेदी और चमक को बनाए रख सकते हैं.
कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए कितना खतरनाक है? खराब कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ने लगता है? जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं