विज्ञापन

प्रदूषण से काले हुए फेफड़े क्या फिर से हो सकते हैं ठीक? डॉक्टर ने बताई लंग्स की रिकवरी कैपिसिटी

प्रदूषण की वजह से फेफड़े काले हो रहे हैं. ऐसे कहते अक्सर लोगों को सुना होगा. ऐसे में अक्सर लोगों में मन में सवाल उठता है कि क्या काले पड़े फेफड़े फिर से हेल्दी हो सकते हैं? यहां जानते हैं इस बारे में-

प्रदूषण से काले हुए फेफड़े क्या फिर से हो सकते हैं ठीक? डॉक्टर ने बताई लंग्स की रिकवरी कैपिसिटी
Air Pollution and Lungs : क्या काले पड़े फेफड़े फिर से हो सकते हैं पिंक?

आज के समय में बढ़ता वायु प्रदूषण सिर्फ पर्यावरण की समस्या नहीं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बड़ा खतरा बन चुका है. गाड़ियों का धुआं, फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल्स, निर्माण कार्यों की धूल और हवा में मौजूद बारीक कण रोजाना हमारे फेफड़ों तक पहुंचते हैं. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या प्रदूषण से हुए नुकसान के बाद फेफड़े दोबारा हेल्दी हो सकते हैं या नहीं? सीके बिड़ला हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजी एंड क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर का कहना है कि इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति कितने समय से प्रदूषण के संपर्क में है, नुकसान कितना गंभीर है और उसकी फेफड़ों की मौजूदा स्थिति कैसी है.

दूषित हवा फेफड़ों को कैसे नुकसान पहुंचाती है?

डॉ. ग्रोवर कहते हैं कि जब हम प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं, तो पीएम 2.5 जैसे काफी महीन कण रेस्पिरेटरी सिस्टम के अंदर गहराई तक पहुंच जाते हैं. ये कण लंग्स की छोटी-छोटी वायु थैलियों तक पहुंचकर सूजन, जलन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा कर सकते हैं.

आगे डॉक्टर बताते हैं कि लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहने से लंग्स की सुरक्षा परत कमजोर होने लगती है. साथ ही सांस की नलियों में बलगम बनने की मात्रा बढ़ सकती है. फेफड़ों की सफाई करने वाले सूक्ष्म बाल जैसे ढांचे, जिन्हें सिलिया कहा जाता है भी धीरे-धीरे कम प्रभावी हो जाते हैं. इसके कारण लगातार खांसी, सांस फूलना, घरघराहट और बार-बार श्वसन संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

क्या फेफड़े फिर से हेल्दी हो सकते हैं?

डॉक्टर कहते हैं कि अक्सर कहा जाता है कि प्रदूषण की वजह से फेफड़े ब्लैक से पिंक हो सकते हैं. हालांकि, ऐसा कुछ नहीं होता है, ये एक लोगों की कल्पना और अपनी बात रखने का तरीका है. उनका कहना है कि फेफड़े किसी मैजिक की तरह अपना रंग नहीं बदल लेते, लेकिन उनमें कुछ हद तक खुद को ठीक करने की कैपिसिटी होती है. .

डॉ. ग्रोवर बताते हैं कि अगर प्रदूषण के संपर्क को कम कर दिया जाए, तो फेफड़ों की सूजन धीरे-धीरे कुछ महीने में कम हो सकती है. सांस की नलियों में होने वाली जलन घट सकती है और शरीर की नैचुरल क्लीनिंग प्रोसेस फिर से बेहतर तरीके से काम करने लगती है. हालांकि, हर तरह का नुकसान ठीक नहीं हो सकता. अगर लंग्स फाइब्रोसिस पड़ चुके हैं या एल्वियोली गंभीर रूप से डैमेज हो चुके हैं, तो ऐसी संरचनात्मक डैमेज को पूरी तरह उलटना संभव नहीं होता.

फेफड़ों की रिकवरी के लिए क्या करें?

फेफड़ों को स्वस्थ रखने और आगे के नुकसान से बचाने के लिए कुछ आसान कदम मददगार साबित हो सकते हैं.

  • घर से बाहर निकलने से पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर जांचें. जब प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो, तो जो जरूरी न हो, ऐसे एक्टिविटी को करने से बचें. 
  • अगर प्रदूषित वातावरण में बाहर जाना जरूरी हो, तो अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें. यह हवा में मौजूद महीन कणों से कुछ हद तक सुरक्षा प्रदान कर सकता है.
  • एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें, धूम्रपान से बचें और जब बाहर कम से कम जाएं. इसके साथ ही घर में वेंटिलेशन बनाए रखें.
  • कोशिश करें कि हल्का और नियमित व्यायाम करें. इससे लंग्स और हार्ट की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है.  हालांकि, खराब AQI के दौरान बाहर भारी वर्कआउट करने से बचना चाहिए.
  • फल, सब्जियां और पर्याप्त प्रोटीन से भरपूर चीजो को सेवन करें. इससे शरीर की रिपेयरिंग प्रोसेस बेहतर होती है. 

ये भी पढ़ें - प्रदूषण का खौफनाक असर, कोयले जैसे काले पड़ रहे फेफड़े, डॉक्टरों ने दी सुरक्षित रहने की सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Pollution In Delhi, Air Pollution And Lungs, Health, Air Pollution Affect On Health, Air Pollution And Baby Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com