विज्ञापन

सर्दियों की जहरीली हवा से कैसे बचाएं अपने फेफड़े और दिल? आचार्य मनीष ने बताए आसान उपाय

सर्दियों में प्रदूषण से फेफड़े हो रहे हैं खराब? आचार्य मनीष जी की ये हर्बल चाय फेफड़ों को करेगी साफ और दिल को मजबूत.

सर्दियों की जहरीली हवा से कैसे बचाएं अपने फेफड़े और दिल? आचार्य मनीष ने बताए आसान उपाय
प्रदूषण से फेफड़ों को बचाने के उपाय.
NDTV

ठंड की शुरूआत होते ही दिल्ली-NCR में एक ही बात सुनने को मिलती है AQI खराब है, हवा जहरीली हो गई है. सुबह उठो तो धुंध ही धुंध, आंखों में जलन, गले में खराश और छाती में भारीपन. ये सब प्रदूषण की वजह से होता है. प्रदूषण सबसे ज्यादा असर डालता है हमारे फेफड़ों और दिल पर. फेफड़ों में धूल और धुआं जम जाता है, जिससे खांसी, सांस फूलना और अस्थमा जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं. आचार्य मनीष ने सर्दियों में फेफड़ों को साफ रखने के लिए कुछ जड़ी-बूटियों और एक खास हर्बल काढ़ा के बारे में बताया है, जो घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. 

प्रदूषण कैसे फेफड़ों और दिल को नुकसान पहुंचाता है?

जब हम सांस लेते हैं, तो हवा के साथ PM 2.5 जैसे छोटे-छोटे जहरीले कण भी हमारे फेफड़ों में चले जाते हैं. ये कण इतने छोटे होते हैं कि फेफड़ों से होते हुए सीधे खून में मिल जाते हैं. इससे फेफड़ों में सूजन आ जाती है, खांसी बढ़ जाती है और सांस लेने में दिक्कत होती है. लंबे समय तक ऐसा रहने से दिल पर भी दबाव पड़ता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है. इसीलिए सर्दियों में दिल के दौरे के मामले भी बढ़ जाते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

फेफड़ों के लिए कौन सी जड़ी-बूटियां हैं फायदेमंद? 

आचार्य मनीष ने वीडियो में 7 खास जड़ी-बूटियों के बारे में बताया है-

  • सौंफ
  • तुलसी
  • लौंग
  • इलायची
  • सफेद चंदन
  • लाल चंदन
  • मुलेठी
  • सौंफ और तुलसी- सौंफ पेट को साफ रखती है और तुलसी फेफड़ों में जमी गंदगी को बाहर निकालती है. तुलसी को तो आयुर्वेद में फेफड़ों की सबसे अच्छी दवा माना जाता है.
  • लौंग और इलायची- लौंग गले की खराश को ठीक करती है और इलायची सांस की नली को खोलती है. इनसे सांस लेने में आसानी होती है.
  • सफेद चंदन, लाल चंदन- चंदन शरीर की गर्मी और सूजन को शांत करता है. 
  • मुलेठी- मुलेठी गले में जमी कफ को निकालती है और आवाज को साफ करती है. जिन लोगों को बार-बार खांसी आती है, उनके लिए मुलेठी रामबाण है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में कर रहे हैं छठ पूजा? प्रदूषण और ठंड के बीच इन स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को न करें नजरअंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pollution, Pollution Causes, Pollution Lung Care, Pollution Lung Health, Pollution Lungs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com