विज्ञापन

बिना दवा के BP कंट्रोल करना है? रोज की इन आदतों से मिलेगा फायदा

शुरुआत में पता नहीं चलता, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे दिल, दिमाग और किडनी को कमजोर कर देता है. जानिए क्यों डॉक्टर इसे साइलेंट किलर कहते हैं.

बिना दवा के BP कंट्रोल करना है? रोज की इन आदतों से मिलेगा फायदा
हाई BP को हल्के में न लें
NDTV

आज के समय में गलत खान-पान और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां आम हो गई हैं. जिनमें से ही एक गंभीर समस्या है हाई ब्लड प्रेशर. इसे लेकर सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि शुरुआत में इसके कोई साफ लक्षण नजर नहीं आते. इंसान रोजमर्रा के काम आम दिनों की तरह करता रहता है, लेकिन अंदर ही अंदर बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर उसके दिल, दिमाग और किडनी को कमजोर कर रहा होता है. यही कारण है कि डॉक्टर इसे 'साइलेंट किलर' यानी चुपचाप जान लेने वाली बीमारी मानते हैं.

कैसे करें इस समस्या की पहचान?

इसके लक्षण आसानी से समझ नहीं आते, इसलिए खुद को सुरक्षित रखने का सबसे बेहतरीन तरीका समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करवाना है. अगर किसी को पहले से ही यह समस्या है, तो उन्हें डॉक्टर के बताए अनुसार नियमित रूप से अपना बीपी चेक करते रहना चाहिए. ऐसा करने से जरा सा भी बदलाव होने पर तुरंत संभलने का मौका मिल जाता है.

वीडियो देखिए: 

अपनी जीवनशैली में करें ये छोटे बदलाव

एक्टिव रहें:

सेहतमंद रहने के लिए शरीर का हिलना-डुलना बहुत जरूरी है, रोज सिर्फ 30 मिनट पैदल चलना, साइकिल चलाना या हल्का-फुल्का व्यायाम करना काफी फायदेमंद होता है. एक ही जगह पर घंटों बैठे रहने की आदत से बचना चाहिए.

खाने में नमक का रखें ध्यान:

ज्यादा नमकीन चीजें खाने से ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है. इसलिए अपनी डाइट में नमक का इस्तेमाल थोड़ा कम कर दें. इसके अलावा, तली-भुनी और बाजार की जंक फूड से दूरी बना लें.

ताजा फल और सब्जियां खाएं:

अपने भोजन में हरी सब्जियां, सीजनल फल और पौष्टिक चीजें शामिल करें. यह न सिर्फ आपको एनर्जेटिक रखेंगे, बल्कि दिल को भी स्वस्थ रखेंगे.

दवाइयों के मामले में न करें लापरवाही

कई बार लोग डॉक्टर की दी हुई दवाइयां कुछ दिन खाने के बाद खुद ही बंद कर देते हैं, यह सोचकर कि अब उनका बीपी ठीक है यह गलती बिल्कुल न करें. अगर डॉक्टर ने आपको दवा दी है, तो उसे समय पर और नियमित रूप से लें. अगर आपको लगता है कि दवा में कुछ बदलाव की जरूरत है, तो पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करें.

किन आदतों से दूरी जरूरी है?

सिगरेट, तंबाकू और शराब जैसी चीजें दिल की नसों को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं. इनसे जितना दूर रहेंगे, दिल उतना ही सुरक्षित रहेगा. इसके साथ ही, मानसिक तनाव भी ब्लड प्रेशर बढ़ाने का एक बड़ा कारण है. इसलिए भरपूर नींद लें और ज्यादा न सोचें.

इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद भूलने लगी हैं छोटी-छोटी बातें? मेनोपॉज और अल्जाइमर के बीच क्या है कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Blood Pressure, High Bp Cause, High Blood Pressure Kaise Control Kare, High BP Control Karne Ke Liye Kya Kare, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com