Pure Turmeric Test: हमारे घरों में लगभग हर तरह की सब्जी तैयार करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल होता है. वहीं, खिचड़ी, चाय, पोहा और अन्य तरह के डिशेज में भी हल्दी डाली जाती है. ऐसे में अगर इसमें मिलावट हो, तो सेहत को भारी नुकसान हो सकता है. क्योंकि मार्केट में इन दिनों में हल्दी में काफी ज्यादा मिलावट होने लगी है. ऐसे में इसकी शुद्धता जांचना बहुत ही जरूरी है. अगर आप भी मार्केट की जल्दी खा रहे हैं, तो खाने में इसके इस्तेमाल से पहले शुद्धता की जांच जरूर कर लें. यहां जानते हैं अलसी हल्दी की पहचान कैसे करें?
हथेली पर रगड़कर करें हल्दी की पहचान
इस तरह से हल्दी की पहचान करने के लिए सबसे पहले थोड़ी-सी हल्दी अपनी हथेली पर लें और उसमें पानी की कुछ बूंदें मिलाकर रगड़ें. शुद्ध हल्दी की खुशबू प्राकृतिक और मिट्टी जैसी होती है. वहीं, नकली या रंग मिली हल्दी बहुत तेज पीला रंग छोड़ सकती है और उसकी खुशबू भी असामान्य लग सकती है.
गर्म पानी से करें असली हल्दी की पहचान
अगर आप घर में हल्दी की शुद्धता चेक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक कटोरी गर्म पानी में थोड़ा-सा हल्दी पाउडर डालें. अगर हल्दी धीरे-धीरे घुले और नीचे जम जाए, तो ये शुद्ध हो सकती है. लेकिन अगर रंग तुरंत ऊपर-ऊपर फैल जाए और पानी बहुत ज्यादा चमकीला पीला दिखाई देने लगे, तो हल्दी में मिलावट होने की संभावना हो सकती है.
क्यों खतरनाक हो सकती है मिलावटी हल्दी?
विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ मामलों में हल्दी में रंग चमकाने के लिए कृत्रिम डाई या अन्य पदार्थ मिलाए जाते हैं. लंबे समय तक ऐसी हल्दी का सेवन स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है. इसलिए खरीदते समय सिर्फ रंग देखकर हल्दी चुनना सही नहीं माना जाता.
साबुत हल्दी खरीदना बेहतर क्यों?
कोशिश करें कि मार्केट से पिसी हुई हल्दी खरीदने के बजाय साबुत हल्दी खरीदकर घर में पिसवाना बेहतर विकल्प हो सकता है. इससे मिलावट का खतरा कम हो जाता है और मसाले की गुणवत्ता पर ज्यादा भरोसा किया जा सकता है.
हल्दी खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
मार्केट से हल्दी खरीदते समय हमें कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है, जैसे-
- भरोसेमंद ब्रांड या विक्रेता से ही खरीदें.
- बहुत ज्यादा चमकीले पीले रंग वाली हल्दी से सावधान रहें.
- पैकिंग और गुणवत्ता प्रमाणन जरूर जांचें.
- हल्दी की नैचुरल खुशबू पर ध्यान दें.
ये भी पढ़ें - 100 रोगों की एक दवा है काली हल्दी की एक कप चाय, जानें इसके फायदे और तासीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं