Post Workout Drink: प्रोटीन उन तीन जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है जिनकी आपके शरीर को ठीक से काम करने के लिए जरूरत होती है. मसल्स और टिश्यूज को बनाने में मदद करता है. अक्सर यह माना जाता है कि केवल कठिन फिजिकल एक्टिविटीज या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में शामिल लोगों को ही प्रोटीन की जरूरत होती है. हालांकि, प्रोटीन हर व्यक्ति के लिए जरूरी है. मसल्स रिकवरी में सहायता के लिए ये आपके वर्कआउट के बाद के भोजन का हिस्सा होना चाहिए. फिटनेस प्रेमी अक्सर वर्कआउट के बाद प्रोटीन बार या शेक चुनते हैं. हमारे पास आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प है, जिसे पोषण विशेषज्ञ ने रिकमेंड किया है.
वर्कआउट के बाद प्रोटीन ड्रिंक | Protein Drink After Workout
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पोषण विशेषज्ञ लवनीत बत्रा ने एक हाई-प्रोटीन ड्रिंक ऑप्शन शेयर किया जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उनके अनुसार, नारियल पानी में मिक्स पीली मटर का प्रोटीन आपके लिए वर्कआउट के बाद का सबसे बेस्ट ड्रिंक हो सकता है. वह कहती हैं कि 73 प्रतिशत भारतीयों में प्रोटीन की कमी है जबकि 90 प्रतिशत से ज्यादा अब न्यूट्रिएंट्स की डेली जरूरत के बारे में जानते हैं.
मटर प्रोटीन एक ऐसी चीज है जिसे आप आसानी से अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं और अपने डेली प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं. पोषण विशेषज्ञ का कहना है कि अगर ज्यादा प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाना आपके लिए कठिन है तो आप वर्कआउट के बाद 15 मिनट की रिकवरी विंडो में मटर प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं.
मटर प्रोटीन अमीनो एसिड का एक बड़ा स्रोत है, जो मसल्स रिकवरी में मदद करता है. लवनीत बत्रा के अनुसार वर्कआउट सेशन के बाद हमारी प्रोटीन की जरूरत 12-25 ग्राम तक बढ़ जाती है और इसलिए मटर प्रोटीन जैसा कुछ लेना जरूरी है.
पोषण विशेषज्ञ के अनुसार, मटर में हाई प्रोटीन होता है जो गैस्ट्रिक को खाली करने में देरी करता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. ये ग्लूकोज एब्जॉर्प्शन को भी कंट्रोल करता है और भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन को ट्रिगर करता है. इसके अलावा मटर का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद करता है और मोटापे के खतरे को कम करता है, जो डायबिटीज के खतरे वाले लोगों के लिए फायदेमंद है.
हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में लाने के लिए न्यूट्रिशनिष्ट के बताए इन असरदार टिप्स को करें फॉलो
मटर प्रोटीन में प्रचुर मात्रा में बायोएक्टिव छोटे पेप्टाइड्स भी होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट लाभ प्रदान करते हैं.
तो, मटर प्रोटीन का सेवन शुरू करने के कई कारण हैं, लेकिन हमेशा ये सलाह दी जाती है कि किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले अपने न्यूट्रिशनिष्ट या डॉक्टर से सलाह लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं