- प्याज की चाय का सेवन कर इम्यून सिस्टम को कर सकते हैं मजबूत.
- इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई और फायदे भी देती है प्याज की चाय.
- यहां जानें प्याज की चाय के कमाल के स्वास्थ्य लाभ.
Natural Remedy For Immunity: प्याज भारतीय खाना पकाने का एक अनिवार्य घटक है. प्याज में ढेर सारे पौष्टिक गुण पाए जाते हैं जैसे, इन गुणों की वजह से यह इम्यून सिस्टम को मजबूत (Strong Immune System) बना कर सर्दी-जुखाम और कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है. विटामिन B1 और B6, फोलिक एसिड, क्रोमियम, कैल्शियम, विटामिन सी और विटामिन के. हालांकि, प्याज के अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ (Amazing Benefits Of Oinon) अक्सर बहुत कम लोग ही जानते हैं. आपके मन में भी सवाल आया होगा कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं? (What To Eat To Increase Immunity) या इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय (Ways To Increase Immunity) क्या होते हैं? लेकिन इन सभी सवालों का जवाब सिर्फ और सिर्फ आपके किचन में मौजूद है. इम्यून सिस्टम को बूस्ट (Boost Immune System) करने के लिए प्याज की चाय (Onion Tea) कमाल हो सकती है. आपको बस इसे बताए गए तरीके से तैयार करना है.
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्याज की चाय (Onion Tea For Increase Immunity) को बनाना काफी आसान है. साथ ही इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और आप इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं. प्याज की चाय फ्लू, खांसी और हाई ब्लड प्रेशर से लड़ने में कारगर है. प्याज में फ्लेवोनोइड्स रक्त में एंटीऑक्सिडेंट का उत्पादन कर सकते हैं जो बदले में शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति में सुधार (Improve Immunity) कर सकते हैं. प्याज की चाय न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकती है बल्कि प्याज की चाय के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Onion Tea) कई हैं. यहां जाने उन सभी फायदों के बारे में जो प्याज की चाय पीने से आपको मिल सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ऐसे बनाएं प्याज की चाय | How To Make Onion Tea To Improve Immunity
सामग्री
- 1 प्याज (छोटे टुकड़ों में काटें)
- 3 लौंग
- 1 लहसुन
- 2 चम्मच शहद
- 2 कप पानी
- 1 बे पत्ती
Immunity Booster Drink: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्याज की चाय का रोजाना कर सकते हैं सेवनइस तरीके से बनाएं
- तेजी से उबलते पानी में प्याज के टुकड़े, लहसुन और लौंग डालें.
- एक मिनट के बाद बे पत्ती मिलाएं.
- जब पानी का रंग भूरा हो जाए तो इसे छलनी से छान लें.
- मिठास के लिए शहद डालें.
प्याज की चाय के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of Onion Tea
1. हाईपरटेंशन से बचाव
अध्ययन बताते हैं कि प्याज में मौजूद फ्लेनोनोल क्वेरसेटीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है. अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो इस चाय को आजमा सकते हैं.
2. शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम करे
प्याज की चाय दिन में दो बार पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है. साथ शरीर को डिटॉक्स कर यह चाय तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है.

3. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
माना जाता है प्याज की चाय डायबिटीज में बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम कर सकती है. यह चाय इन्सुलिन रेजिटेंट को बढ़ाकर टाइप-2 डायबिटीज से राहत दिला सकती है. इसको पीने से ग्लूकोज लेवल में सुधार हो सकता है.
4. कैंसर से बचाव
रोजाना प्याज की चाय पीने से कैंसर की सेल्स को बढ़ने से रोका जा सकता है. प्याज की चाय कोलन कैंसर में काफी मददगार मानी जाती है. आप इस चाय का सेवन कैंसर से बचाव के रूप में भी कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं