How To Cure Cracked Heels: फटी एड़ियां न केवल देखने में खराब लगती हैं, बल्कि दर्दनाक भी हो सकती हैं. यह समस्या सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन सही देखभाल और घरेलू नुस्खों से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है. बहुत लोग फटी एड़ियों पर महंगी क्रीम लगाकर इसे ठीक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर आप इन्हें घरेलू तरीकों की मदद से ठीक करना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए ऐसे कारगर घरेलू नुस्खे हैं, जो कुछ ही दिनों में फटी एड़ियों को फिर से कोमल और साफ बना सकते हैं.
फटी एड़ियों को ठीक करने के कारगर घरेलू नुस्खे | Effective Home Remedies To Cure Cracked Heels
1. नारियल तेल का करें इस्तेमाल
नारियल तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है. सोने से पहले अपने पैरों को अच्छे से धोकर सुखा लें. नारियल तेल से एड़ियों पर मसाज करें. साफ मोजे पहन लें और इसे रातभर ऐसे ही रहने दें. यह त्वचा को गहराई तक पोषण देता है और फटी एड़ियां जल्द ही ठीक हो जाती हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. गुनगुने पानी में पैर भिगोना
यह तरीका आपकी एड़ियों की मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है. एक टब में गुनगुना पानी भरें. उसमें एक चम्मच नमक और दो चम्मच शहद मिलाएं. अपने पैरों को 15-20 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें. प्यूमिक स्टोन से हल्के हाथों से रगड़ें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं.
यह भी पढ़ें: आपको भी बनती है पेट में गैस, तो सुबह खाली पानी में मिलाकर पी लें ये चीज, पेट की सारी गंदगी होगी साफ
3. शहद का जादू
शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और त्वचा को कोमल बनाता है. एक टब गुनगुने पानी में आधा कप शहद मिलाएं. अपने पैरों को 15-20 मिनट तक इसमें भिगोएं. नियमित इस्तेमाल से एड़ियां मुलायम हो जाएंगी.
4. एलोवेरा जेल का उपयोग
एलोवेरा में हीलिंग गुण होते हैं जो त्वचा की दरारों को भरने में मदद करते हैं. सोने से पहले अपने पैरों को धोकर सुखा लें. ताजा एलोवेरा जेल निकालकर फटी एड़ियों पर लगाएं. सुबह धो लें.
5. घी और हल्दी का मिश्रण
घी और हल्दी का मिश्रण त्वचा को नमी देने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है. 1 चम्मच घी में चुटकीभर हल्दी मिलाएं. इसे अपनी फटी एड़ियों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. गुनगुने पानी से धो लें.
यह भी पढ़ें: खाना कितनी बार चबाना चाहिए 32 या 36? जानें हेल्दी पाचन के लिए खाने का सही तरीका
6. ओटमील और दूध का स्क्रब
यह नुस्खा त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने और नई त्वचा को पोषण देने में मदद करता है. 2 चम्मच ओटमील में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे फटी एड़ियों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें. 15 मिनट बाद धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं.
कुछ जरूरी टिप्स:
- ज्यादा समय तक नंगे पैर चलने से बचें.
- हमेशा हाइड्रेटेड रहें और अपनी त्वचा को सूखने न दें.
- नियमित रूप से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें.
Yoga For Concentration: बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन योग | Watch Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं