विज्ञापन

गर्मियों में फटती हैं एड़ियां, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, बनेंगे खूबसूरत और मुलायम

Tips to Prevent Crack Heels : आज के दौर में महिलाएं हो या पुरुष अपनी खूबसूरती को बनाएं रखने के लिए खूब केयर करते हैं. फिर चाहे बात उनके पैरों की ही क्यों न हो. कई लोग ऐसे हैं जो सर्दियों के बजाय गर्मियों में पैरों के फटने से परेशान रहते हैं. इसका घरेलू उपचार क्या है आइए जानते हैं?

गर्मियों में फटती हैं एड़ियां, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, बनेंगे खूबसूरत और मुलायम
गर्मी में पैरों को फटने से बचाने के उपाय.

5 Tips to Prevent crack Feet : अगर सौंदर्य की बात की जाए तो इसमें हमारे पैरों की देखभाल भी आती है. सुंदर, मुलायम पैर किसे पसंद नहीं आते? ऐसे में अगर एड़ियां फट जाएं तो पैरों की खूबसूरती को दरकिनार कर देती है. गर्मी के मौसम में ज्यादा धूल मिट्टी के संपर्क में आने के कारण और सही समय पर इनकी देखभाल न करने के कारण पैर बेजान शुष्क हो जाते हैं. इसलिए पैरों की स्वच्छता और सही फुटवेयर का चुनाव करना बहुत जरूरी है. पैरों पर सबसे पहले हल्की दरारें आना शुरू होती हैं और अगर इनका ख्याल न रखा जाए तो इससे पूरे पैर रूखे-सूखे हो जाते हैं. अगर आप भी हर तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके निराश हो चुके हैं. तो हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स दें रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आपके पैर की खूबसूरती बढ़ जाएगी.

पैरों को फटने से बचाने के 5 घरेलू उपाय (5 Tips to Prevent crack Feet)

Latest and Breaking News on NDTV

1. शहद का करें इस्तेमाल 

अगर आपके पैर गर्मियों के मौसम में फटने लगे हैं तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपको नियमित रूप से रात में सोने से पहले शहद का इस्तेमाल करना है. इसके लिए आप शहद और शक्कर दोनों को बराबर मात्रा में लें. फिर इससे अपने पैरों में स्क्रब करें. शहद आपके पैरों को साफ्ट और मॉइस्चराइज करेगा और शक्कर स्क्रब करने का काम करेगी. यह आपके पैरों में मौजूद डेड सेल्स को हटाने में बहुत फायदेमंद है.

2. पैरों को ढक कर रखें

पैरों को फटने से बचाने के लिए जरूरी है कि आप अपने पैरों में मोजे पहनें. इसके लिए आप गर्मियों में इस्तेमाल होने वाले मोजे का उपयोग कर सकते हैं. ये आपके पैरों को धूल, मिट्टी से बचाएगा और आपके पैरों पर टैनिंग भी नहीं होगी.

3. नारियल तेल और एलोवेरा का इस्तेमाल

पैरों को फटने से बचाने के लिए आप नारियल तेल और ऐलोवेरा जेल को एक साथ मिलाकर इसे अपने पैरों में लगाएं. ऐसा करने से आपके पैर सॉफ्ट रहेंगे और जो पैरों में फटने की वजह से दरार हैं उससे ऐलोवेरा और नारियल तेल आराम देगा.

ये भी पढ़ें: ठंड नहीं इस विटामिन की कमी से फटती हैं एड़ियां, जानिए कैसे बनाएं इनको चिकना और मुलायम

4. पैरों की मालिश करें

रोज रात में सोने से पहले आप सरसों के तेल से मालिश करके सोएं. इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे साथ ही आपके पैर भी मुलायम होंगे. इसे आप नियमित रूप से भी कर सकते हैं.

5. घर में करें पेडिक्योर

आप पार्लर जानें के बजाय अपने घर में ही पेडिक्योर कर सकते हैं. इसके लिए पानी में शैम्पू और नींबू डालें फिर आप अपने पैरों को इसमें भिगोकर रखें. फिर एड़ी को स्क्रब करने वाले ब्रश से साफ करें. इसके बाद अपने पैरों पर क्रीम लगाकर आराम करें. इसके बाद मोजे जरूर पहनें जिससे आपके पैरों में धूल, मिट्टी न लग पाए.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crack Heels Home Remedy, Crack Heel Treatment, Cracked Heels Treatment, Crack Heels Home Treatment, How To Crack Your Back At Home, Ediyan Phatne Ke Gharelu Upaay, Cracked Heels Cause, Which Vitamin Deficiency Cause Cracked Heels, What Deficiency Causes Heel Cracks?, What Vitamin Is Good For Cracked Heels?, Ediyon Ke Gharelu Upaay, Home Remedies For Cracked Hells, Phati Ediyon Ke Gharelu Upaay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com