How To Get Rid of Gas: बहुत से लोगों को पेट में गैस बनने की शिकायत होती है. ये समस्या न सिर्फ पेट दर्द, सिरदर्द और अपच का कारण बनती है बल्कि शर्मिंदगी का कारण भी बनती है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान की वजह से पेट की समस्याएं आम हो गई हैं. इनमें से सबसे बड़ी समस्या है गैस का बनना. पेट में गैस बनने से पेट फूलने जैसी तकलीफें भी काफी आम हैं. अक्सर पेट की गैस का इलाज दवा खाकर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू चीजें पेट की गैस की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में माहिर हैं? पेट की गैस से छुटकारा कैसे पाएं? पेट साफ करने का घरेलू तरीका जैसे सवाल अगर आपके जहन में भी हैं, तो यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू तरीके बता रहे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखते हैं ये फूड्स, डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पेट में गैस बनने के कारण (Causes of Stomach Gas)
- तली-भुनी और मसालेदार चीजें ज्यादा खाना.
- फाइबर और पानी की कमी.
- जल्दी-जल्दी खाना खाना या भोजन ठीक से न चबाना.
- ज्यादा चाय, कॉफी, या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन.
- तनाव और नींद की कमी.
पेट की गैस से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय | Home Remedies To Get Rid of Stomach Gas
अगर आप चाहते हैं कि पेट से जुड़ी गंदगी और गैस की समस्या खत्म हो जाए, तो हर सुबह खाली पेट एक खास घरेलू उपाय आजमाएं. इसके लिए आपको चाहिए:
यह भी पढ़ें: क्या ज्यादा नमक खाने से पेट का कैंसर हो सकता है? जानें कितना जरूरी और कितना खतरनाक है नमक का सेवन
- गुनगुना पानी: 1 गिलास
- नींबू: आधा
- जीरा पाउडर: 1 चुटकी
- शहद: 1 चम्मच (इच्छानुसार)
बनाने और पीने का तरीका:
- एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस निचोड़ लें.
- इसमें एक चुटकी जीरा पाउडर मिलाएं.
- चाहें तो इसमें शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- इस ड्रिंक को रोज सुबह खाली पेट पिएं.
कैसे काम करता है ये उपाय?
- नींबू: नींबू में मौजूद विटामिन सी पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट की गंदगी साफ करने में मदद करता है.
- जीरा: जीरा गैस और पेट फूलने की समस्या को कम करता है. यह पाचन को मजबूत बनाता है.
- गुनगुना पानी: यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाता है.
- शहद: शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पेट की सेहत को सुधारते हैं.
यह भी पढ़ें: रात को सोने से पहले बालों में लगा लें ये चीजें, बंद हो जाएगा बालों का झड़ना, हो सकते हैं लंबे, घने और मोटे
इस ड्रिंक को पीने के फायदे:
- पेट की गैस की समस्या से छुटकारा.
- डाइजेशन बेहतर होता है.
- पेट की गंदगी साफ होकर शरीर हल्का महसूस करता है.
- शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करता है.
इन बातों का रखें ध्यान:
- यह उपाय रेगुलर अपनाएं.
- अपने खानपान में फाइबर और पानी की मात्रा बढ़ाएं.
- तनाव और फास्ट फूड से बचें.
अगर पेट से जुड़ी समस्याएं बार-बार होती हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. रेगुलर इस घरेलू उपाय का सेवन करके आप न सिर्फ पेट की गंदगी साफ कर सकते हैं, बल्कि अपने डाइजेशन को भी बेहतर बना सकते हैं.
Yoga For Concentration: बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन योग | Watch Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं