Cracked Heels Home Remedies: सर्दियों के दिनों में एड़ियां फटने की समस्या से लगभग हर कोई परेशान रहता है. सर्दियों का मौसम जहां सुकून और सर्द हवा का आनंद लेकर आता है, वहीं यह त्वचा की नमी छीनकर उसे रूखा और बेजान भी बना देता है. फटी एड़ियां इस मौसम में आम समस्या बन जाती हैं, जो न केवल दर्दनाक होती हैं बल्कि पैरों की खूबसूरती को भी कम करती हैं. सही देखभाल और घरेलू उपायों से फटी एड़ियों को आसानी से ठीक किया जा सकता है. इन्हें ठीक करने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं. इस समस्या पर बात करने के लिए हमने डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. दिव्या सहाय से बात की.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में ठंडा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जान जाएंगे ये 5 कारण तो आज के बाद हाथ भी नहीं लगाएंगे
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉक्टर ने क्या कहा?
फटी एड़ियों की समस्या पर बात करते हुए डॉ. दिव्या सहाय ने कहा, "सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग फटी एड़ियों की समस्या से परेशान रहते हैं. सर्दियों में एड़ियों का फटना एक आम समस्या है. ज्यादातर मामलों में यह रूखेपन और त्वचा की वजह से होता है."
उन्होंने कहा, "हम इस स्थिति से बचने के लिए सही स्किन केयर अपनाएं, तो इस समस्या से निजात पा सकते है. इसमें सबसे पहले पैरों और तलवों की देखभाल करनी बेहद जरूरी है."
एड़ियां फटने के कारण | Causes of Cracked Heels
डॉक्टर आगे कहा कि एड़ियां फटने के कई कारण हो सकते है. अगर यह सर्दियों में फट रही है तो इसके लिए सर्दियों में चलने वाली ठंडी सूखी हवा जिम्मेदार हो सकती है. इस दौरान चलने वाली ठंडी हवा एड़ियों की त्वचा में गहराई तक पहुंच जाती है और इस कारण से मॉइस्चर कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें: बालों को जड़ से मजबूत करने के लिए घर पर यूं बनाएं हेयर टॉनिक, बालों का झड़ना रोकने में मिलेगी मदद
फटी एड़ियों को कैसे ठीक करें? | How To Heal Cracked Heels?
इसके उपायों पर बात करते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट ने कहा, "एड़ियों को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करना बेहद ही जरूरी है. हफ्ते में एक बार ही बहुत ही हल्के से एक्सफोलिएशन किया जा सकता है. अगर वे पहले से ही फटे हुए हैं, तो अपने पैरों पर वैसलीन लगाएं."
उन्होंने आगे बताया, "ऐसी समस्या होने पर रातभर मोजे पहन कर रखें. आप खुद ही कुछ दिनों में बदलाव देखेंगे. आगे कहा, "सर्दियों में तेज गर्म पानी से नहाने से बचें क्योंकि इससे आपकी त्वचा की नमी चली जाती है."
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मोजे पहनने की आदत बनाए रखें. साथ ही कहा कि सर्दियों में हम सबसे जरूरी चीज पानी पीना अक्सर भूल जाते हैं, जो सही नहीं है. डॉक्टर ने सुझाव देते हुए कहा कि हेल्दी स्किन के लिए सर्दियों में हाइड्रेशन बनाए रखें, नहीं तो जैसे-जैसे स्थिति और खराब होती जाती है, फंगस इंफेक्शन, सूजन और दर्दनाक घाव भी होने लगते हैं.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं