- कुछ तेल हैं जो बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ा सकते हैं.
- आपको बस इनसे बालों और स्कैल्प पर मसाज करनी है.
- बालों की ग्रोथ के लिए रोजमेरी ऑयल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
Oil For Hair Growth: बालों की ग्रोथ और बालों के झड़ने के बारे में बहुत सारे मिथ्स हैं, लेकिन कुछ ऐसे उपाय हैं जो सचमुच फायदेमंद साबित हुए हैं. उदाहरण के लिए चावल के पानी के गुण बालों की जड़ों को मजबूत कर सकते हैं और बालों के रिजनरेशन में मदद कर सकते हैं. पतले बालों के लिए एक अच्छे हेयर ब्रश का सही तरीके से उपयोग करने से स्कैल्प को बालों की ग्रोथ (Hair Growth) को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. इसी तरह स्कैल्प मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड फ्लो भी बढ़ता है जिससे बालों की लंबाई को भी बढ़ावा मिलता है. इसके अलावा बाजार में उन लोगों के लिए बालों को घना करने वाले बहुत सारे शैंपू हैं जो पतले बालों से परेशान हैं. हालांकि खोए हुए बालों को जल्दी से वापस लाने के लिए कोई जादुई उपाय नहीं है, लेकिन जब बालों की ग्रोथ के लिए नेचुरल उपाय (Natural Remedies for Hair Growth) की बात आती है, तो यह बालों के तेल पर आकर अटक जाती है. कुछ तेल हैं जिनसे सिर की मालिश कर बालों के रोम को बेहतर करने बालों की ग्रोथ और मोटाई को बढ़ावा दे सकते हैं.
बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट नेचुरल ऑयल | Best Natural Oil For Hair Growth
1. ग्रीन टी ऑयल
ग्रीन टी ऑयल जिसे कैमेलिया ऑयल या टी सीड ऑयल के रूप में भी जाना जाता है, ये एंटीऑक्सिडेंट और कैटेचिन से भरपूर माना जाता है जो डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) को कम करने में मदद करता है. एक हार्मोन जो आपके रोम छिद्रों को सिकोड़ सकता है. यह रोगाणुरोधी भी है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
चावल के पानी से कैसे बढ़ाएं बाल? Hair Growth के लिए Rice Water बनाने और लगाने का तरीका
2. रोजमेरी ऑयल
बालों की ग्रोथ के लिए रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil for Hair Growth) बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. यह पाया गया है कि रोजमेरी ऑल से स्कैल्प में मालिश करने से ये बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है. माना गया है कि यह बालों के झड़ने से भी बचा सकता है.
3. अरंडी का तेल
जब अरंडी के तेल की बात आती है, तो बहुत कम वैज्ञानिक शोध होते हैं जो ये साफ कर पाएं कि यह वास्तव में बालों को बढ़ने में मदद करता है, लेकिन यह कोशिश करने के लिए काफी है. माना जाता है कि इसमें मौजूद रिकिनोइलिक एसिड की वजह से ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
4. पेपरमिंट तेल
पेपरमिंट ऑयल में मेन्थॉल रेड ब्लड सेल्स के वासोडिलेशन का कारण बनता है, यह ब्लड वेसल्स को चौड़ा करता है, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ता है. बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए ब्लड फ्लो का सही होना बहुत जरूरी है. पुदीना आपके सिर के पीएच को भी बैलेंस करता है.
Best Hair Mask: काले, लंबे और घने बालों के लिए सुपर इफेक्टिव हेयर मास्क
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं