Shower At Night: कुछ लोगों की आदत होती है एक ही दिन में दो बार नहाने की. सुबह तो वो सबकी तरह नहाते ही हैं लेकिन रात में सोने से पहले भी शावर लेते हैं. सर्दियों में हो सकता है कि वो अपनी इस आदत को छोड़ दें और एकाध दिन शावर लेना स्किप कर दें. लेकिन गर्मियों में इस आदत के चलते लोग जरूर शावर लेते हैं और उसके बाद ही सोने जाते हैं. लेकिन इस आदत को अपनाने से पहले बहुत कम लोग ये सोचते हैं कि रात में नहाना या शावर लेना फायदेमंद है या नहीं. कुछ रिसर्च में दावा किया गया है कि गर्मियों में रात को शावर लेकर सोना काफी फायदेमंद होता है. इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं. बस आप को ये जानना जरूरी होता है कि पानी का टेंपरेचर कैसा है. गर्मी में रात को शावर लेने से पहले देख लें की पानी बहुत गर्म तो नहीं है. अगर पानी नॉर्मल टेंपरेचर पर है तो आप बेधड़क शावर ले सकते हैं.
रात में शावर लेने के फायदे | Benefits Of Taking Shower At Night
आएगी अच्छी नींद
रात में सोने से पहले जो लोग शावर लेकर सोते हैं तो नींद बाकी दिनों से कहीं ज्यादा बेहतर आती है. एक बात समझ लेनी चाहिए कि जिस तरह से शरीर के लिए एक अच्छी डाइट जरूरी होती है. उसी तरह से अच्छी नींद लेने से भी शरीर काफी सेहतमंद होता है. रात में शावर लेने से शरीर के दिन भर की थकान दूर होती है. शरीर जितना रिलेक्स होगा नींद भी उतनी ही अच्छी आएगी. रात में शावर लेने से दिनभर शरीर पर लगने वाले जर्म्स और इंफेक्शन दूर होते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Delhi: पीने लायक नहीं, फसलें बर्बाद कर देगा, दिल्ली में 25 पर्सेंट से ज्यादा Ground Water है खारा
स्किन संबंधी तकलीफें होंगी दूर
दिन भर के काम के दौरान लोग कभी धूप के संपर्क में होती है. कभी खराब हवाओं के बीच काम करना पड़ता है. इस दौरान शरीर पर कई किटाणु चिपकते हैं. दिनभर आने वाला पसीना भी कई बार जर्म्स को शरीर से लगने का आसान मौका देता है. रात को नहाने से दिन भर स्किन पर लगी गंदगी दूर होती है. जिससे शरीर को तो राहत मिलती है. स्किन भी साफ रहती है और इंफेक्शन से दूर रहती है.
मूड पर असर
दिन भर काम करने के बाद मूड थोड़ा डल हो सकता है या चिढ़चिढ़ापन हो सकता है. ऐसे में रात में शावर लेने से मूड पर भी अच्छा असर पड़ता है और आप रिफ्रेश महसूस करते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं