- मखाना वजन में जितना हल्का होता है उसके फायदे उतने ही ज्यादा वजनदार हैं.
- लोग इसे घी में भूनकर, खीर बनाकर भी सेवन करते हैं.
- Benefits Fox Nuts: इसके अलावा मखाना ग्लूटेन फ्री होता है.
Health Benefits Of Eating Fox Nuts: मखाना वजन में जितना हल्का होता है, उसके फायदे उतने ही ज्यादा वजनदार होते हैं. वैसे तो इसे ड्राई फ्रूट्स में गिना जाता है लेकिन आजकल यह लोगों का फेवरेट स्नैक भी बन गया है. लोग इसे घी में भूनकर, खीर बनाकर, मिठाइयों में मेवा के रूप में डालकर इसका इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग सब्जियों में मखाना भी डालते हैं. मखाना खाने के फायदे या मखाना के स्वास्थ्य लाभ को लोग हल्के में लेते हैं ये सिर्फ इतना ही नहीं है. मखाने को सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में खाया जाता है. इसमें कोलेस्ट्रॉल, वसा और सोडियम कम होता है, जबकि मैग्नीशियम, कैल्शियम, कार्ब्स और अच्छे प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा मखाना ग्लूटेन फ्री होता है. माना जाता है कि अगर रोजाना खाली पेट 4 से 5 मखाने खाए जाएं तो शरीर को कई फायदे मिलते हैं. यहां सबह खाली पेट मखाना खाने के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट दी गई है.
मखाना देता है सेहत को ये स्वास्थ्य लाभ | Makhana Gives These Health Benefits To Health
1. शुगर लेवल को कंट्रोल करता है
डायबिटीज के रोगियों के लिए मखाना बहुत अच्छा स्नैक्स माना जाता है. अगर डायबिटीज के रोगी रोजाना खाली पेट 4 से 5 मखाने नियमित रूप से खाते हैं, तो उनका शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. दिल के लिए फायदेमंद है मखाना
अगर आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी है तो आपको मखाने का सेवन जरूर करना चाहिए. मखाना हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है और बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है, लेकिन अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो इसमें नमक मिलाकर सेवन न करें.
3. गर्भवती महिला और बच्चे के लिए हेल्दी है
गर्भवती महिला को मखाने की खीर खानी चाहिए. इससे मां के स्वास्थ्य में सुधार होता है, साथ ही बच्चे को पोषण भी मिलता है और उसकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं.
4. हड्डियों को मजबूत करता है
मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है इसलिए यह हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है. गठिया के मरीजों के लिए मखाना बहुत फायदेमंद माना जाता है.
5. किडनी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
आजकल कम उम्र में लोगों में किडनी फेल होने की समस्या देखने को मिल रही है, लेकिन अगर आप नियमित रूप से मखाने का सेवन करते हैं तो इस समस्या से बचा जा सकता है. मखाना खाने से किडनी से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और किडनी हेल्दी रहती है.
6. वजन कम करने में मददगार
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें खाने के अलावा दिन में जब भी भूख लगे उन्हें मखाना खाना चाहिए. इससे पेट भरा हुआ लगता है और शरीर को पोषक तत्व भी मिलते हैं. इससे शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और आप ज्यादा खाने से भी बच जाते हैं.
क्या है लिवर और इसमें परेशानी के लक्षण, Family History वाले लोग रखें इन बातों का ध्यान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं