विज्ञापन

100 ग्राम मखाने में कितना प्रोटीन होता है? डायटीशियन ने बताया पूरा न्यूट्रिशन

क्या आप जानते हैं 100 ग्राम मखाने में कितना प्रोटीन होता है? आइए FMRI गुड़गांव की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. दीप्ति खटूजा से जानते हैं कि रोज 100 ग्राम मखाने खाने से शरीर को कितना प्रोटीन और क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

100 ग्राम मखाने में कितना प्रोटीन होता है? डायटीशियन ने बताया पूरा न्यूट्रिशन
रोज 100g मखाना खाएंगे तो क्या होगा?
NDTV

अपने आप को फिट रखना हो या अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाने हों, तो डाइट में सबसे पहले जिसे शामिल किया जाता है वो है मखाना. ये एक ऐसा सुपरफूड है, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक खाना पसंद करते हैं. वैसे तो इसमें सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन जब बात प्रोटीन की आती है तब ज्यादातर लोग पनीर, दाल या अंडों को सबसे आगे रखते हैं. क्या आप जानते हैं मखाने में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है.

कई लोगों का ये सवाल होता है कि 100 ग्राम मखाने में कितना प्रोटीन पाया जाता है? इस सवाल को ध्यान में रखते हुए एनडीटीवी ने हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा से बात की. चलिए डॉक्टर दीप्ति से समझते हैं कि क्या मखाने प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं भी या नहीं?

मखाने में कितना प्रोटीन होता है | Makhana Me Kitna Protein Hota Hai

डॉक्टर दीप्ति का कहना है कि मखाने को मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स, गैलिक एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है. ज्यादातर लोग इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, पेट को ठीक रखने, स्किन को हेल्दी बनाए रखने और वजन को कम करने के लिए करते हैं.

100 ग्राम मखाने में कितना प्रोटीन होता है? | How Much Protein Is There In 100 Grams Of Makhana?

डॉक्टर दीप्ति के मुताबिक यदि आप 100 ग्राम मखाने को अपने रोजाना के खानपान में शामिल करते हैं, तो शरीर को कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिल सकते हैं. 100 ग्राम मखाने में लगभग,

कैलोरी347 kcal
प्रोटीन9.7g
कार्बोहाइड्रेट76.9g
फाइबर14.5g
शुगर0g
फैट0.1g
कैल्शियम60mg
मैग्नीशियम210mg
फॉस्फोरस550mg
सोडियम 5mg

रोज मखाना खाने से क्या होगा? | Makhana Ke Fayde

  • वजन कम करने में मदद मिलती है.
  • पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलती है.
  • दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है.
  • इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है.
  • स्किन को बेहतर बनाने में सहायक है.

इसे भी पढ़ें: हर दिन एक नई डिश! सावन व्रत के लिए साबूदाने की 10 टेस्टी रेसिपीज | Sabudana Vrat Recipe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makhana, Protein, Makhane Benefits, 100 Grams Of Protein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com