Beauty Tips: चेहरे पर निखार लाने के लिए महिलाएं अकसर कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं. जिनके इस्तेमाल से उनकी स्किन काफी ग्लोइंग बन जाती है. लेकिन बहुत सी महिलाएं अपने चेहरे पर कभी फेस सीरम तो कभी फेस ऑयल का इस्तेमाल कर लेती हैं. लेकिन इन दोनों में काफी अंतर होता है. ये दोनों ही अलग-अलग प्रोडक्ट हैं, जिनके उपयोग से अलग-अलग फायदे होते हैं. आइए जानते हैं फेस सीरम और फेस ऑयल में क्या अंतर है और दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर है...
दरअसल, सीरम एक प्रकार का जैल और लिक्विड बेस्ड मॉइश्चराइजर होता है, जो स्किन को अंदर से पोषण देने का काम करता है. इसके अंदर कई प्रकार के पौष्टिक तत्व होते हैं. जिनकी वजह से कई स्किन प्रॉब्लम्स से आपको राहत मिलती है. सीरम को फाइन लाइन, मुंहासे, डलनेस व अन्य स्किन से जुड़ी परेशानियों में असरदार माना जाता है. ये कई प्रकार के होते हैं. जिन्हें अपनी स्किन टाइप के अनुसार उपयोग किया जाता है. वहीं, फेस ऑयल की बात करें तो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाएं रखने के लिए इसका यूज होता है.
ये है अंतर
सीरम व फेस ऑयल में सभी प्रोसेस एक समान होते हैं मगर इनमें मौजूद पोषक तत्व एक दूसरे से काफी अलग होते हैं. सीरम का असर चेहरे पर कम समय तक दिखता है तो वहीं, फेस ऑयल ज्यादा समय तक असरदार होता है. इसके अलावा सीरम प्रोडक्ट महंगे होते हैं और चेहरे के अनुसार यूज किए जाते हैं जबकि फेस ऑयल का इस्तेमाल हर कोई कर सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Skin care tips: चेहरे पर सीरम लगाते वक्त की गई ये गलतियां फायदे की जगह पहुंचा सकती है नुकसान
ये हैं फायदे
फेस सीरम व फेस आयल के यूज से आपको दानों की समस्या राहत मिलती है. सीरम का उपयोग करने से अंदर की स्किन पर दबाव पड़ता है और कील-मुंहासे जैसी समस्या से निजात मिलती है. जबकि फेस ऑयल के इस्तेमाल से चेहरा साफ होता है. इन दोनों में ही विटामिन सी पाया जाता है, जो कि असामान्य स्किन टोन, डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने का काम करता है.
Alert! माथे पर होने वाले पिंपल हो सकते हैं शरीर में इस खराबी का संकेत! कैसे बचें और क्या करें...
चेहरे को रखते हैं साफ
सीरम व फेस ऑयल दोनों के उपयोग से बॉडी के डेड स्किन सेल्स बाहर निकल जाते हैं. इससे स्किन साफ और निखरी हुई दिखती है. सीरम लगाने से आप रिंकल्स की समस्या से निजात पा सकती हैं. सीरम के इस्तेमाल से चेहरे की नसों में खिंचाव आता है. जिसके कारण रिंकल्स की समस्या से भी राहत मिलती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं