Forehead acne and pimples: फेस की सफाई और पोषण को लेकर तमाम तरह की कोशिशों के बाद भी लोगों के चेहरे पर मुंहासे निकल ही जाते हैं. कई बार मुंहासे खुद एक परेशानी न होकर शरीर के किसी अंग की बीमारी या खराब हालत का संकेत देते हैं. जी हां, अगर आपके माथे और गालों पर पिंपल्स निकल रहे हैं तो जरूरी नहीं कि आपके चेहरे की स्किन खराब हो रही है, ये आपकी आंतों की दिक्कत की ओर भी इशारा करता है.
What causes pimples on forehead? माथे और गालों पर निकलने वाले पिंपल दरअसल मुख्य तौर पर आतों के अनहेल्दी होने का संकेत देते हैं, और अगर सही समय पर गौर न किया जाए तो इससे आंतों की समस्या बढ़ सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चलिए जानते हैं कि माथे और पर निकलने वाले पिंपल क्या संकेत देते हैं -

तमाम तरह की कोशिशों के बाद भी लोगों के चेहरे पर मुंहासे निकल ही जाते हैं
- माथे पर निकलने वाले पिंपल खराब पाचन तंत्र और आंतों के स्वास्थ्य का संकेत देते हैं. दरअसल अगर माथे की त्वचा ज्यादा तैलीय हो गई है और लगातार मुंहासे निकल रहे हैं तो इसका संकेत हैं कि आपकी आंतें अस्वस्थ हो रही हैं या फिर आतों में बैक्टीरिया का आक्रमण हो गया है. आतों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने के कारण आंतों में संक्रमण होने लगता है जिसकी वजह से आंतें दूषित हो जाती है और पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है. खासकर ये गट बैक्टीरिया आंतों में चिपक जाते हैं जिसके चलते आंतों में इन्फेक्शन होने लगता है.
- ऐसे में इन पिंपल्स को संकेत मानते हुए गुड बैक्टीरिया का सेवन करना चाहिए और डॉक्टर से चेकअप कराना चाहिए. इसके अलावा अपने भोजन में उन फूड्स को शामिल करना चाहिए जिससे आंतें स्वस्थ हो सकें.
- इसके अलावा ठुड्डी पर निकलने वाले पिंपल भी पाचन तंत्र और आंतों के स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी देते हैं. इसका मतलब है कि आपका पाचन तंत्र कमजोर हो रहा है और इसका असर आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पड़ रहा है. आपको अपनी डाइट बदलने की जरूरत है और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है. इसके अलावा भरपूर नींद और तनाव को भी दूर करना जरूरी हो जाता है.
- अगर गालों पर मुंहासे निकल रहे हैं तो इससे इस बात का संकेत मिलता है कि आपके दांत कमजोर हो रहे है. दांतो की सफाई की कमी और बैक्टीरियल इन्फेक्शन की गालों पर पिंपल्स निकलने की वजह बन सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं