विज्ञापन

मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? ये 5 आदतें बना देंगी आपकी इम्यूनिटी सुपर स्ट्रॉन्ग

अगर आप भी मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं, तो अपने डेली रूटीन में ये 5 आसान बदलाव जरूर करें. ये आदतें आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनाने और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती हैं.

मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? ये 5 आदतें बना देंगी आपकी इम्यूनिटी सुपर स्ट्रॉन्ग
बदलते मौसम में कैसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी?
NDTV

बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और कमजोरी जैसी कई परेशानियां शरीर में घर बना लेती हैं. ऐसे में अपने आप को इन समस्याओं से दूर रखने के लिए अपने रूटीन में कुछ बदलाव करना बेहद जरूरी है. अगर आप भी मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है.

जरूरी नहीं है इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हमेशा महंगे इलाज या सप्लीमेंट की मदद ली जाए. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं.

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

बदलते मौसम में अपने आपको हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. इसलिए चाहे मन न भी करे, तभी भी रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं. आपकी यह आदत शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद कर सकती है.  

अच्छा खाना खाएं

बदलते मौसम में कई लोगों की भूख कम हो जाती है और उनका कुछ खाने का मन नहीं करता, लेकिन यह आदत आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है. ऐसे समय में शरीर को सही पोषण देना बहुत जरूरी होता है. इसलिए अपनी डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें.

अच्छी नींद लें

कम नींद लेने से न सिर्फ मूड खराब रहता है, बल्कि शरीर पर भी बुरा असर पद सकता है. जब हम सोते हैं, तब शरीर खुद को रिपेयर करता है और नई ऊर्जा प्राप्त करता है. इसलिए देर रात तक जागने और मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत से बचें. और रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें.

नियमित व्यायाम करें

रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करती है. सुबह की सैर, योग, साइकिलिंग या हल्का व्यायाम शरीर में रक्त संचार बेहतर करता है और तनाव को भी कम करता है. 

तनाव लेने से बचें

लगातार तनाव में रहने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. इसलिए मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. मेडिटेशन, योग और अपनी पसंद की गतिविधियों में समय बिताना तनाव कम करने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़ें: मानसून में UTI के मामले क्यों बढ़ जाते हैं? एक्सपर्ट से जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Immunity Boosting Tips, Immunity Kaise Badhaye, Sardi Khansi Ka Gharelu Ilaj, Monsoon Health Tips, Immunity Booster Habits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com