विज्ञापन
2 minutes ago

France vs Spain LIVE Score, FIFA World Cup 2026 Semi-Final LIVE Updates: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल डलास में फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जा रहा है. फ्रांस ने इस मुकाबले के लिए अपनी शुरुआती इलेवन में दो बदलाव किए हैं, जबकि स्पेन क्वार्टर फाइनल में जिस टीम के साथ उतरी थी, उसी के साथ उतरी है. बता दें, किलियन एम्बाप्पे की अगुवाई वाली फ्रांस की टीम लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फ़ाइनल में पहुंचने और ऐसा करने वाली इतिहास की तीसरी टीम बनने की कोशिश में है. एम्बाप्पे वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में लियोनेल मेसी से आगे निकलने से सिर्फ़ दो गोल दूर हैं. साथ ही, वह 21वीं सदी में किसी एक टूर्नामेंट में 10 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं. दूसरी ओर, स्पेन की नज़रें 2010 के बाद अपने पहले फ़ाइनल पर हैं. स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल आज गोल करके 21वीं सदी में वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन सकते हैं. 

France vs Spain Semi Final LIVE Score: फ्रांस के लिए पहला चांस

फ्रांस ने लेफ्ट विंग से अटैक किया. एम्बाप्पे ने डिग्ने के लिए जगह बनाई. जिन्होंने ब्रैडली बारकोला को बाईं ओर से आगे भेजा. बारकोला एक चैलेंज से बचकर निकलते हैं और फिर अंदर की तरफ क्रॉस डालते हैं, लेकिन पाउ कुबारसी उसे रोक देते हैं. 19 साल के कुबारसी का स्पेन के लिए अब तक का वर्ल्ड कप शानदार रहा है.

France vs Spain Semi Final LIVE Score: स्पेन का अटैक

शुरुआत में स्पेन का बॉल पर कब्ज़ा रहा और जब फ्रांस को बॉल मिली भी, तो वे उसे ज़्यादा देर तक अपने पास नहीं रख पाए. रोड्री और फैबियन रुइज़ ने स्पेन के अटैक को गति देना शुरू कर दिया है -- लेकिन ज़ाहिर है, स्पेन को फ्रांस के काउंटर-अटैक से सावधान रहना होगा. 

France vs Spain LIVE: राष्ट्रागान हुआ, अब एक्शन की बारी

दोनों देशों के राष्ट्रागान हो चुके हैं और अब एक्शन शुरू होने वाला है. लामिन यमाल या किलियन एम्बाप्पे, आज कौन बाजी मारेगा.

France vs Spain LIVE: यमाल vs एम्बीप्पे - कौन टॉप पर

लामिन यमाल और किलियन एम्बाप्पे आज रात दो वास्तविक विश्व सुपरस्टारों की लड़ाई में आमने-सामने हैं.

 लेकिन जब वे पहले एक-दूसरे के साथ खेल चुके हैं तो उनका प्रदर्शन कैसा रहा है? 

2 एमबीप्पे की जीत: 1 रियल मैड्रिड के साथ, 1 पीएसजी के साथ (9 गोल, 2 असिस्ट) 

8 लामिन यमल की जीत: बार्सिलोना के साथ 6, स्पेन के साथ 2 (6 गोल, 3 असिस्ट)

France vs Spain LIVE: फ्रांस का मजबूत बेंच

फ्रांस के पास सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतारने के लिए कई शानदार विकल्प हैं. विंग्स पर डेज़ायर डौए और रायन चेर्की, स्ट्राइकर के तौर पर जीन-फिलिप माटेता और मार्कस थुरम, सेंट्रल मिडफ़ील्ड में मनु कोने, या फुलबैक पर थियो हर्नांडेज़ - टीम की गहराई वाकई ज़बरदस्त है.

France vs Spain LIVE: देखें दोनों की शुरुआती इलेवन

दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन

France vs Spain LIVE: स्पेन की टीम में दो टीनएजर

आज रात स्पेन की शुरुआती टीम (स्टार्टिंग XI) में पाउ कुबारसी और लामिन यामल दोनों शामिल हैं. ये दोनों खिलाड़ी अभी टीनएजर हैं, जो दिखाता है कि स्पेन का भविष्य कितना शानदार है—और बेशक, उनका वर्तमान भी. 

अब तक केवल सात टीनएजर्स ने फीफा वर्ल्ड कप का सेमीफ़ाइनल मैच शुरू किया है और आज रात स्पेन के लिए दो खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं - लामिन यामल (19 साल 1 दिन) और पाउ ​​कुबारसी (19 साल 173 दिन).

France vs Spain LIVE: फ्रांस ने किए दो बदलाव

फ्रांस ने सेमीफाइनल के लिए उस टीम में दो बदलाव किए हैं जिसने क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को आसानी से हराया था. डेजायर डू की जगह ब्रैडली बारकोला शुरुआती XI में लौटे हैं, जबकि मनु कोने की जगह ऑरेलियन चौमेनी टीम में आए हैं.

फ्रांस 4-2-3-1 कॉम्बिनेशन के साथ उतर रही है. 

गोलकीपर: माइक मेगनन
डिफेंडर:
जूल्स कौंडे, डेयोट उपामेकानो, विलियम सलीबा, लुकास डिग्ने
मिडफील्डर:
ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रबियोट
फॉरवर्ड/विंगर्स:
ओस्मान डेम्बेले, माइकल ओलिसे, ब्रैडली बारकोला
स्ट्राइकर:
किलियन एम्बाप्पे

France vs Spain LIVE: स्पेन की शुरुआती इलेवन

पिछले हफ़्ते बेल्जियम के खिलाफ स्पेन जिस शुरुआती इलेवन के साथ उतरी थी, वो आज रात भी उसी शुरुआती इलेवन के साथ उतर रही है. इसका मतलब है कि एक बार फिर स्टार्टिंग लाइनअप में पेड्री नहीं हैं, और न ही मिकेल मेरिनो हैं, जिन्होंने स्पेन के पिछले दो मुकाबलों में विनिंग गोल किए हैं.

स्पेन 4-2-3-1 कॉम्बिनेशन के साथ उतर रही है. 

गोलकीपर-उनाई सिमोन  
डिफेंडर: मार्क कुकुरेला, आयमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबर्सि, पेड्रो पोरो
मिडफील्डर: रोड्री, फैबियान रुइज़
फॉर्वड/विंगर: लामिन यमाल,  दानी ओल्मो, एलेक्स बेना
स्ट्राइकर: मिकेल ओयारज़ाबल 

France vs Spain LIVE: लामिन यमाल मेगा रिकॉर्ड के करीब

अगर आज लामिन यमाल गोल करते हैं तो वह 21वीं सदी में फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सेमीफाइनल में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. कल 19 साल के हुए यमाल के पास अभी भी 21वीं सदी में वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने का मौका है. साथ ही, वे पेले और माइकल ओवेन के बाद अब तक के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन सकते हैं.

France vs Spain LIVE: एम्बाप्पे की नजरें दो रिकॉर्ड पर

किलियन एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भी अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. इस टूर्नामेंट में फ्रांस के नंबर 10 खिलाड़ी ने अब तक आठ गोल किए हैं और 3 असिस्ट दिए हैं. एम्बाप्पे अगर स्पेन के खिलाफ़ दो गोल करने में सफल होते हैं तो एक साथ दो बड़े कारनामे करेंगे. 

1) वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर लियोनेल मेसी से आगे निकल जाएंगे

2) 21वीं सदी में वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 10 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे

France vs Spain LIVE: स्पेन दूसरी बार खेलेगा सेमीफाइनल

स्पेन दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमी-फ़ाइनल में खेलने जा रहा है और वे दूसरी बार फ़ाइनल में पहुंचने की भी उम्मीद कर रहे हैं. वे पहली बार 2010 में सेमी-फ़ाइनल में पहुंचे थे, जब उन्होंने पहली बार टूर्नामेंट जीता था.

France vs Spain LIVE: फ्रांस की नजरें रिकॉर्ड पर

फ्रांस की कोशिश लगातार तीसरा बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने की है. 2018 में चैंपियन और 2022 में रनर-अप रहने के बाद, क्या वे 2026 में फिर से फ़ाइनल में पहुंच पाएंगे? अगर वे ऐसा करते हैं, तो वे वेस्ट जर्मनी (1982, 1986, 1990) और ब्राज़ील (1994, 1998, 2002) के बाद ऐसा करने वाली इतिहास की तीसरी टीम बन जाएंगे.

France vs Spain LIVE: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

फ्रांस और स्पेन न सिर्फ यूरोप की, बल्कि दुनिया की बड़ी और मजबूत टीमें हैं. मौजूदा विश्व कप में भी ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर दोनों टीमों ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. फ्रांस ने मोरक्को और स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. 

2010 की विजेता स्पेन के पास फ्रांस को हराकर फाइनल में पहुंचने और अपना दूसरा खिताब जीतने का मौका है, तो वहीं फ्रांस के पास स्पेन को हराकर फाइनल में जगह बनाने और 1998 और 2018 के बाद अपना तीसरा खिताब जीतने का मौका है. 

स्पेन और फ्रांस के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक और सांस रोक देने वाले होते हैं. इन दोनों टीमों के बीच अब तक 38 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है. स्पेन ने 18 मैच जीते हैं, जबकि फ्रांस को 13 मैचों में जीत मिली है. 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. गोल के मामले में भी फ्रांस पीछे है. स्पेन ने इन मैचों में 71 गोल किए हैं, जबकि फ्रांस ने 44 गोल किए हैं.

विश्व कप के इतिहास में दोनों ही टीमें सिर्फ एक बार ही टकराई हैं. विश्व कप 2006 में फ्रांस और स्पेन का मुकाबला हुआ था और इस मैच में फ्रांस 3-1 से विजयी रही थी. फ्रांस और स्पेन ने आखिरी बार 5 जून, 2025 को यूईएफए नेशंस लीग के फाइनल में एक-दूसरे के साथ खेला था, जहां स्पेन ने एक रोमांचक मैच में फ्रांस को 5-4 से हराया था.

France vs Spain LIVE: स्वागत है आपका

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. थोड़ी देर में फ्रांस और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने वाला है. टेक्सास के डलास स्टेडियम में हो रहा यह मुकाबला रात 12:30 बजे शुरू होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
France, Spain, Football, Football Live Score, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com