Benefits Of Drinking Water In Hindi: पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है ये बताने की जरूरत नहीं है. किसी भी जीव के स्वस्थ रहने के लिए पानी बहुत जरूरी है. एक इंसान के शरीर में आधे से ज्यादा हिस्सा पानी होता है. इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने, मेटाबॉलिज्म में सुधार, यूरिन के द्वारा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने और शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए यह आवश्यक है. अक्सर शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए रोजाना आठ गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है. हालांकि, हर किसी के लिए एक ही पैमाना इस्तेमाल नहीं हो सकता. आइए, जानते हैं कि किसे हर दिन कितना पानी पीना चाहिए?
गर्मी में रहने वाले लोगों या रेगुलर एक्सरसाइज करने वाले लोगों को ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है. मांसपेशियों के ऊतकों में वसा ऊतक की तुलना में ज्यादा पानी होता है, इसलिए ज्यादा मांसपेशियों वाले लोगों को ज्यादा पानी की जरूरत होती है. बड़े व्यक्तियों को भी ठीक से हाइड्रेटेड रहने के लिए आम तौर पर ज्यादा पानी की जरूरत होती है. शारीरिक गतिविधियां पसीने और सांस के जरिए पानी की कमी को बढ़ाती है, इसलिए ज्यादा तीव्र या लंबे समय तक व्यायाम करने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गर्मी में रहने से पसीना ज्यादा आता है, जिससे पानी की जरूरत बढ़ जाती है. ऊंचाई पर रहने से सांस तेज हो सकती है और यूरिन की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे पानी की जरूरत बढ़ जाती है. बुखार, दस्त और उल्टी जैसी स्थितियों के कारण भी पानी की कमी ज्यादा होती है और इसलिए ज्यादा लिक्विड के सेवन की जरूरत होती है. ज्यादा मात्रा में नमक या प्रोटीन का सेवन करने से शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बच्चे और दूध उत्पादन को सहारा देने के लिए ज्यदा लिक्विड की आवश्यकता होती है.
ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के अनुसार, लोगों को हर छह से आठ ग्लास पानी पीना चाहिए, जिसमें पानी और चीनी रहित ड्रिंक जैसे चाय और कॉफी शामिल हैं. अनिवार्य रूप से, आपको पूरे दिन पर्याप्त पानी या लिक्विड पीना चाहिए ताकि आपका यूरिन साफ और हल्का पीला हो.
व्यक्तिगत शारीरिक संकेत भी आपके लिए पानी की सही मात्रा निर्धारित करने में भूमिका निभाते हैं. आपको एक दिन में आठ गिलास से ज्यादा या कम पानी की जरूरत हो सकती है. वर्ष 2022 में साइंस जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि एक दिन में आठ गिलास पानी पीना कई लोगों के लिए बहुत ज्यादा हो सकता है. रिसर्च में सुझाव दिया कि हमारे डेली पानी के सेवन का लगभग आधा हिस्सा खाने से आता है, इसलिए लोगों को प्रतिदिन केवल 1.5 से 1.8 लीटर पानी की आवश्यकता हो सकती है.
Paris Olympics 2024 Controversy: Boxing और बवाल, Imane Khelif के Gender पर सवाल,क्या है Testosterone
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं