- रिहायशी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर आग से हादसा
- प्लग-इन किए गए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) में स्पार्किंग के बाद लगी आग
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग लगने की घटना का लिया संज्ञान
नोएडा के सेक्टर 66 में बिल्डिंग के नीचे पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग के बाद भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 100 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है. साथ ही प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने और राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
#WATCH | Fire incident at a building in Noida's Sector 66 | DCP Central Noida says, "Today, in the Mamoora area (under the Phase-3 police station limits) in Sector 66, a fire broke out on the first floor of a residential building. An electric scooter (EV) that was plugged in for… https://t.co/TvpekYQGzz pic.twitter.com/K1Uu4uNjCa
— ANI (@ANI) July 15, 2026
प्लग-इन किए गए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) में स्पार्किंग से लगी आग
DCP सेंट्रल नोएडा ने बताया, "सेक्टर 66 के ममूरा इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर आग लग गई. चार्जिंग के लिए प्लग-इन किए गए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) में स्पार्किंग हुई, जिससे गाड़ी में आग लग गई और फिर पास खड़ी कई अन्य गाड़ियों में भी आग फैल गई. इससे निकला धुआं बिल्डिंग की ऊपरी मंज़िलों तक पहुंच गया और लोगों के घरों में घुस गया. सूचना मिलने पर पुलिस टीमें, फायर सर्विस रेस्क्यू टीमें और फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.''
100 से ज़्यादा लोगों का रेस्क्यू
उन्होंने बताया, ''100 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. दो लोग बीमार पड़ गए और उन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, उनकी सेहत के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है. लापरवाही के आरोप में बिल्डिंग के लीजहोल्डर और ऑपरेटर के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं