- यंग एज में ये गलत आदतें कर सकती हैं आपको बीमार.
- क्या आप भी करते हैं ये गलतियां, हो सकती हैं परेशानियां.
- उम्र बढ़ने के साथ याद आएंगी यंग एज की ये आदतें.
Bad Habits: यंग में आप कई ऐसे गलतियां (Mistakes) करते हैं जो आपको उम्र बढ़ने साथ याद आती हैं! 18 से 30 की उम्र को यंग एज, यानी जवानी की उम्र माना जाता है. इस उम्र में की गलत आदतें (Bad Habits) हमें बढ़ती उम्र के साथ परेशान कर सकती हैं. ये उम्र ज्यादातर लोगों के कॉलेज या नौकरी की शुरुआत की उम्र होती है, इसलिए इस उम्र में लोग दोस्ती और मस्ती खूब करते हैं. अगर आप भी इन गलत आदतों के शिकार हैं तो आज ही सावधान हो जाएं. 30 की उम्र से पहले की गई गलतियों की वजह से आपको भविष्य में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं (Heath Diseases) का सामना करना पड़ता है. इससे न सिर्फ शारीरिक बल्कि स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है. क्या आप जानते हैं ऐसी 5 गलतियों के बारे में? अगर नहीं तो यहां हम बता रहे हैं यंग एज की उन गलत आदतों के बारे में. क्या हैं वह आदतें जो आपको बीमार बना सकती हैं. यहां हम बता रहे हैं यंग एज की कई गलत आदतों के बारे में...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यंग एज की गलत आदतें हो सकती हैं खतरनाक!
1. सिगरेट पीने की लत
वैसे तो धूम्रपान करना शरीर के लिए हानिकारक ही होता है, लेकिन यदि खाने के तुरंत बाद इसका उपयोग करना आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है. इससे कैंसर जैसी बीमारियों के बढ़ने की संभावना भी दोगुना ज्यादा बढ़ जाती है. यंग लड़के-लड़कियो में इन दिनों सिगरेट की लत बहुत कॉमन है. सिगरेट पीने से आपके फेफड़ों और दिल की सेहत पर असर पड़ता ही है.
वजन कम करने में मददगार है लो फैट फूड? तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगी ये 3 चीजें
सर्दियां गई अब इन इफेक्टिव योगा आसनों से वापस पाएं गर्मियों जैसी फिट बॉडी!
Bad Habits: सिगरेट पीने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है2. पर्याप्त नींद न लेना
युवाओं में इन दिनों देर रात तक जागने की आदत उनकी सेहत को कई तरह से प्रभावित कर रही है. देर रात तक जागने के कारण वो सुबह देर तक सोते हैं या आधी-अधूरी नींद लेकर ही अगले दिन के काम पर लग जाते हैं. लड़कियों में नींद की कमी पीरियड्स की अनियमितता, हार्मोनल असंतुलन और मोटापे का कारण बन सकती है.
3. नहाने का समय नहीं
सही समय पर खाना और नहाना ये दोनों का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है, क्योंकि हमारी दिनचर्या में सुबह के समय नहाना और समय पर खाना ही स्वास्थ के लिए बेहतर माना गया है. लेकिन आज के समय में लोग खाने के तुरंत बाद नहाना पसंद करते है. जो उनकी सेहत को हानिकारक परिणाम भी देता है.
नहीं आती अच्छी नींद तो ये पांच चीजें करेंगी मदद, डाइट में करें शामिल मिलेंगे कमाल के फायदे!
Bad Habits: खाना खाने के बाद तुरंत नहाने से आप बीमार हो सकते हैं4. गलत खानपान
ज्यादातर बीमारियां गलत खानपान की वजह से होती हैं. आज के समय में इस बदलती जीवन शैली ने लोगों के तरीकों को काफी बदल दिया है, उनकी कुछ गलत आदतों का उनके सेहत पर असर देखने को भी मिल रहा है. युवाओं के खानपान में इन दिनों फास्ट फूड्स, जंक फूड्स, पैकेटबंद और प्रॉसेस्ड फूड्स ने जगह ले ली है. रेस्टोरेंट्स और स्ट्रीट वेंडर्स के पास खाने को आजकल के युवा फैशन समझते हैं. मगर खानपान की ये गलत आदत उनके भविष्य के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है. इसका उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है.
क्या मेडिटेशन करने से कम होता है वजन और मोटापा? वेट लॉस के लिए सबसे आसान है यह नुस्खा!
5. शराब पीने की लत
शराब भी युवाओं में इन दिनों फैशन बन गया है. एल्कोहल का असर आपकी सेक्शुअल लाइफ, किडनी और लीवर पर भी पड़ता है. शराब पीने से हमारी आंत कमजोर हो जाती है जिससे वह कैल्शियम और विटामिन डी अवशोषित नहीं कर पाता। इन जरुरी मिनरल्स की कमी की वजह से हड्डियों पर बड़ा ही बुरा असर पड़ता है.
और खबरों के लिए क्लिक करें
30 की उम्र के बाद शरीर में आते हैं कई बदलाव, घेर सकती हैं बीमारियां, इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल!
आपकी इन गलतियों से जवानी में ही आने लगता है बुढ़ापा, आप भी करते हैं ये काम तो हो जाएं सावधान!
ये 4 औषधियां यौन समस्याओं के साथ कई शारीरिक परेशानियों को करती हैं दूर, सेवन कर देखें कमाल!
6 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां घटाएंगी पेट की चर्बी और मोटापा, रोजाना करेंगे सेवन तो तेजी से घटेगा वजन!
एक दिन में कितने चम्मच चीनी खानी चाहिए? ज्यादा चीनी खाने के क्या नुकसान हैं...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं