- दिल्ली समेत कई शहरों की एयर क्वालिटी खराब (Poor Air Quality) हो रही है
- आउटडोर में एक्सरसाइज करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है
- इनडोर वर्कआउट चुनने की जरूरत है.
Indoor Exercises For Weight Loss: ठंड की दस्तक के साथ दिल्ली समेत कई शहरों की एयर क्वालिटी खराब (Poor Air Quality) होने लगी है. ऐसे में आउटडोर में एक्सरसाइज करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. एक्सरसाइज क दौरान हम तेजी से सांस लेते हैं और इससे हवा में मौजूद प्रदूषण (Air Pollution) का लंग्स में पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में फिट रहने या वजन कम करने (Weight Loss) के लिए एक्सरसाइज बंद करने की जरूरत नहीं है, बस आउटडोर की जगह कुछ बेहतरीन इनडोर वर्कआउट चुनने की जरूरत है. आइए जानते हैं वजन कम (weight loss) करने के लिए कुछ इनडोर वर्कआउट्स (Iindoor Workouts )
ये भी पढ़ें: सर्दी खांसी ही नहीं आपके हार्ट की हेल्थ के लिए भी अच्छा है शहद, जानें शहद के फायदे
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
असरदार इनडोर वर्कआउट्स | Some effective indoor workouts
वॉक
घर में वॉक करके भी वजन कम करने में मदद मिल सकती है. इसके लिए एक ही जगह पर खड़े होकर पैर आगे पीछे करें. इसके लिए म्यूजिक की मदद ले सकते हैं. म्यूजिक के साथ ऐसा करना शुरू करें और धीरे धीरे स्पीड बढ़ाएं. इसके साथ ताली बजाने या हाथ ऊपर करने या कोई डांस मूव्स भी जोड़ सकते हैं.
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
आप डंबल के साथ घर में स्ट्रेंथ बढ़ाने वाले एक्सरसाइज कर सकते हैं. डंबल की जगह दो पानी भरे बोतलों की भी मदद ली जा सकते हैं. इसके अलावा,आप अपनी ताकत बढ़ाने के लिए बिना उपकरण वाले एक्सरसाइज जैसे स्क्वैट्स, लंजेस, प्लैंक, बर्पीज और लेग रेज़ भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: शरीर में इन कमियों की वजह से बार-बार उलझने लगते हैं बाल, बालों को कटवाने की बजाए इन बातों पर दें ध्यान
योग
योग घर में किए जाने वाला सबसे बेहतर एक्सरसाइज है. इससे भले ही वजन कम करने में तुरंत फायदा नहीं होगा लेकिन यह बॉडी के सभी अंगों के काम करने की शक्ति को बेहतर बनाने में मदद करेगा. यह मानसिक तौर पर भी रिलैक्स होने में मदद करेगा. घर पर कोबरा या कैट पोज जैसे योग आसानी से किए जा सकते हैं.
जुंबा
जुंबा बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है. इसके लिए आप अपने मनपसंद गाने या जुंबा वीडियो की मदद ले सकते हैं. जुंबा के ऑनलाइन क्लासेज भी ज्वाइन किए जा सकते हैं. जुंबा कोर मसल्स के लिए काम करता है.
रस्सी कूदना
अगर आप बगैर किसी परेशानी वाला इनडोर वर्कआउट चाहते हैं तो रस्सी कूदना सबसे अच्छा होगा. यह कैलोरी बर्न करने का सबसे अच्छा तरीका है. रस्सी कूदने से कोआर्डिनेशन स्किल भी इंप्रूव होती है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं