How to teach Kids to Study: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जब आप अपने बच्चे को पढ़ने के लिए कहते हैं तो वो रोने लग जाता है या बहाने बनाने लगता है. अगर आप उनको पढ़ने के लिए बैठाते भी हैं तो वो इधर-उधर करता है या फिर ध्यान नहीं लगाता है. बता दें कि बच्चे अक्सर ऐसा करते हैं जब उनका पढ़ने में मन नहीं लगता है. ऐसे में पेरेंट्स को उनकी टेंशन रहती है कि कहीं उनका बच्चा दूसरों से पीछे न रह जाएं और फेल ना हो जाएं. अगर आप भी अपने बच्चों को पढ़ाने में ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगेगा.
पढ़ाई से भागने वाले बच्चों को यूं करें पढ़ने के लिए तैयार (Tips to help kids study)
डिसिप्लिन बनाएं
बच्चे को पढ़ाने के लिए आप पढ़ाई का एक टाइम सेट कर लें. उनके लिए एक स्टडी कॉर्नर बनाएं जहां पर वो बैठकर पढ़ाई करें. उनके पढ़ने का टाइम सेट करें और उस समय उनको फोन और टीवी से दूर रखें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इंट्रेस्टिंग बनाएं
आप उनके पढ़ाई को इंट्रेस्टिंग बनाएं. जिससे वो पढ़ते समय बोर न हो. इसके लिए आप बच्चे को पढ़ाने के लिए नए और क्रिएटिव तरीकों को अपनाएं. आप उन्हें किताबों के अलावा कार्टून्स, वीडियो की मदद से पढ़ाएं. साइंस और पर्यावरण से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी बढ़ाने के लिए बच्चों को जंगल, साइंस सेंटर और साइंस एक्ज़िबिशन्स में भी ले जा सकते हैं.
अकेले ना छोड़ें
बच्चों को कभी भी अकेले पढ़ने के लिए न बैठाएं. आप उनके साथ बैंठे और उनके साथ उनकी किताबों को देखें और उनको इस तरह से पढ़ाएं और ऐसे एक्सांपल दें जिससे उनको पढ़ने में मजा और इंट्रेस्ट आए.
कंपेरिसन
बच्चे का कंपेरिसन किसी पड़ोसी के बच्चे या क्लास के किसी दूसरे बच्चे के साथ न करें. अगर आपका बच्चा पढ़ने में अच्छा नही है तो कभी भी दूसरों के सामने उसे बुरा-भला कहने से बचें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं