विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस में नोटों से भरा बैग भूला बुजुर्ग यात्री, फिर भारतीय रेलवे स्टाफ ने जो किया उसने जीता दिल

जम्मू तवी–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहा यात्री ट्रेन में अपना बैग भूलकर श्रीनगर स्टेशन पर उतर गया. स्टाफ ने बैग सुरक्षित रखकर अनाउंसमेंट कर यात्री को वापस सौंपा.

वंदे भारत एक्सप्रेस में नोटों से भरा बैग भूला बुजुर्ग यात्री, फिर भारतीय रेलवे स्टाफ ने जो किया उसने जीता दिल
यात्री का बैग लौटाकर वंदे भारत स्टाफ ने पेश की मिसाल
Instagram/IRCTC

Viral News: वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के स्टाफ की ईमानदारी ने लोगों का दिल जीत लिया है. एक यात्री ट्रेन के अंदर अपना बैग भूलकर श्रीनगर स्टेशन (Srinagar Station) पर उतर गया, जिसमें नकदी और जरूरी सामाना था. कोच अटेंडेंट ने बैग देखते ही उसे सुरक्षित रखा और तुरंत स्टेशन पर अनाउंसमेंट करवाया. यात्री के वापस आने पर वेरिफिकेशन के बाद पूरा सामान सकुशल लौटा दिया गया. रेलवे की इस तत्परता की यात्रियों ने जमकर सराहना की है.

IRCTC ने पोस्ट किया VIDEO

IRCTC ने इंस्टाग्राम पर रेलवे स्टाफ की तत्परता का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. जिसमें वंदे भारत का स्टाफ बैग को युवक को वापस करता नजर आ रहा है. इस दौरान शख्स से पूछा गया कि बैग में क्या-क्या है और उनका नाम क्या है.

जम्मू तवी–श्रीनगर वंदे भारत में सफर कर रहा था यात्री

यात्री जम्मू तवी–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (26401) में यात्रा कर रहा था. इस दौरान वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्टेशन पर उतर गया और उसका बैग ट्रेन में ही रह गया. IRCTC की पोस्ट में वीडियो के साथ लिखा गया कि श्रीनगर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 26401 जम्मू तवी–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच C-10 में एक यात्री अपना बैग भूल गए थे, जिसमें नकदी सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था. 

रेलवे स्टाफ ने अनाउंस करके यात्री को दी सूचना

कोच C-10 के स्टाफ द्वारा तत्परता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए यात्री के छूटे हुए बैग को सुरक्षित रखा गया और स्टेशन पर अनाउंस करके यात्री को सूचित किया. तत्पश्चात, यात्री का सामान सुरक्षित एवं सकुशल उन्हें वापस सौंप दिया गया. उक्त घटना यात्रियों की सेवा, सुरक्षा एवं संतुष्टि के प्रति स्टाफ की सजगता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

इंस्टाग्राम पर IRCTC की पोस्ट पर कमेंट्स करके वंदे भारत के स्टाफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. विशाल सक्सेना नाम के एक यूजर ने लिखा, "बहुत बढ़िया काम किया है. IRCTC रेलवे की टीम ने बहुत अच्छा काम किया है, क्योंकि कुछ लोग होते हैं कि मोबाइल मिलते नहीं है. रेलवे टीम ने उनका मोबाइल वापस किया कैश था. बहुत अच्छा काम किया है, मैं तो इस चीज से बहुत खुश हूं और आगे सारी टीम ऐसे काम करेगी तो लोग विश्वास भी करेंगें.

यह भी पढे़ं-

जापान में 1 लाख लोग 100 साल के पार, भारत में ये कितनी संख्या, अमेरिकी कौन से नंबर पर?

शादी के लिए रिजेक्ट हुई डॉक्टर लड़की का छलका दर्द, बोली- मम्मी के सामने हां जी, अभी आई करती हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat, Srinagar News, Viral News, Viral Video, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com