विज्ञापन

Gut Health के लिए क्या खाएं? AIIMS और Harvard में ट्रेनिंग ले चुके डॉक्टर ने शेयर की फेवरेट रेसिपी Video

हाल में AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ट्रेनिंग लेने वाले कैलिफोर्निया के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वह किस तरह का लंच लेते हैं, जो पेट की सेहत और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है.

Gut Health के लिए क्या खाएं? AIIMS और Harvard में ट्रेनिंग ले चुके डॉक्टर ने शेयर की फेवरेट रेसिपी Video
Digestive Health के लिए बेस्ट है ये लंच? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताई अपनी सीक्रेट रेसिपी
NDTV

क्या आपको भी खाना खाने के बाद पेट फूलने (Bloating), गैस या भारीपन की शिकायत रहती है? खराब पाचन की वजह से कई लोग यह समझ नहीं पाते कि लंच में क्या खाया जाए जो आसानी से पच जाए और पेट को भी स्वस्थ रखे. ऐसे में कैलिफोर्निया के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फेवरेट हेल्दी लंच रेसिपी शेयर की है. AIIMS, Harvard और Stanford से ट्रेनिंग ले चुके डॉ. सेठी के मुताबिक यह लंच गट हेल्थ, पाचन और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

सबसे पहले यहां देखें वीड‍ियो - 

डॉक्टर सौरभ सेठी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट का फेवरेट लंच'. साथ ही उन्होंने अपने फेवरेट लंच की रेसिपी भी शेयर की, जो बेहद ही आसान है और इसका टेस्ट भी जबरदस्त है. आइए रेसिपी जानते हैं.

Also Read: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं प्रोटीन से भरपूर टेस्टी नाश्ता, एक बार खाने से मिलेगा 20 ग्राम Protein

सामग्री:

  • 6 उबले आलू
  • ऑलिव ऑयल या एवोकाडो ऑयल
  • पालक
  • टमाटर
  • पीली शिमला मिर्च
  • 500 ml दूध
  • 3 अंडे
  • चीज

डॉक्टर की फेवरेट रेसिपी

  • सबसे पहले 6 आलू लें उन्हें धोकर उबाल लें और फिर ठंडा कर लें.
  • अब इसे अच्छे से मैश कर लें. इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल या एवोकाडो ऑयल डालें.
  • इसमें नमक डालें.
  • अब इसमें पालक के पत्ते और टमाटर काट कर डालें.
  • इसमें पीले शिमला मिर्च डालें.
  • अब इसमें आधा किलो दूध मिलाएं.
  • अब इसमें 3 अंडे और चीज डालें.
  • अब इसे 20-25 मिनट के लिए बेक कर लें.
  • आपका सुपर टेस्टी और सेहत से भरपूर लंच तैयार है.
  • आप इसे बच्चों को भी खिला सकते हैं. उन्हें ये जरूर पसंद आएगा. चूंकि इसमें चीज और टमाटर, शिमला मिर्च डाला गया है ये उन्हें पिज्जा वाला टेस्ट देगा. बच्चों के लिए चाहें तो ऑरेगैनो डाल सकते हैं.

न्यूट्रिएंट वैल्यू

आलू से रेसिस्टेंट स्टार्च मिलता है तो वहीं दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और दूसरे न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं. इस्तेमाल की गई सब्जियों (शिमला मिर्च और टमाटर) में फाइबर और विटामिन सी मिलेगा, जो आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है.

इस रेसिपी के फायदे

  1. आलू में मौजूद रेसिस्टेंट स्टार्च गट माइक्रोबायोम को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है.
  2. पालक और शिमला मिर्च फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत हैं.
  3. दूध, अंडे और चीज शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम प्रदान करते हैं.
  4. फाइबर + प्रोटीन का कॉम्बिनेशन लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है.
  5. यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए पौष्टिक विकल्प हो सकती है.

तो देर क‍िस बात की आप अगर किसी ऐसी ही रेस‍िपी की तलाश में थे जो खाने और स्‍वाद में लाजवाब हो और सेहत के लिए फायदेमंद बेह‍िसाब हो तो ये रे‍स‍िपी खास आपके लिए ही है. इसे ट्राई करें और ऐसी ही और स्‍टोरीज के लिए हमें फॉलो करें.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saurabh Sethi Recipe, Gut Health Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com