विज्ञापन

दिल्ली में 3 दिन रहेगा पहियों पर ब्रेक! 35 सड़कें बंद, जानिए किन रास्तों से जाएं

नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन 2026 को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11 से 13 सितंबर तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. विदेशी मेहमानों के काफिले और सुरक्षा व्यवस्था के चलते वीवीआईपी इलाकों की 35 से ज्यादा सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. जानिए बंद रहने वाले रास्तों, वैकल्पिक मार्गों और सुरक्षा इंतजामों की पूरी जानकारी.

दिल्ली में 3 दिन रहेगा पहियों पर ब्रेक! 35 सड़कें बंद, जानिए किन रास्तों से जाएं
11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में रहेगा सख्त पहरा,
NDTV

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम् में 11 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ब्रिक्स सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 22 स्थानों पर डायवर्जन पॉइंट बनाए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे तथा सुरक्षा के मद्देनजर पूरी दिल्ली को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है. 

अगर आप इन तारीखों के दौरान नई दिल्ली या आसपास के इलाकों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रैफिक पाबंदियों और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देखकर ही घर से निकलें. वरना आप बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं. इसके लिए दिल्ली पुलिस की ऑफिसियल एक्स हैंडल पर शेयर होने वाली ट्रेफिक एडवाइजरी पर भी नजरें बनाये रखे. 

इन 35 प्रमुख सड़कों पर बाधित रहेगा ट्रैफिक

सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर 11 से 13 को सामान्य वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित व प्रतिबंधित किया गया है. प्रभावित होने वाली सड़कों की लिस्ट नीचे दी गई है. 

  •  प्रमुख मार्ग: मथुरा रोड पर सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोधी रोड फ्लाईओवर तक, इंडिया गेट सी हेक्सागन, शांति पथ, अकबर रोड, अशोका रोड, सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग.
  •  कनेक्टिंग सड़कें: जनपथ, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड , कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, पृथ्वीराज रोड.
  •  संसद व वीवीआईपी जोन: फिरोजशाह रोड, तुगलक रोड, शेर शाह सूरी मार्ग, सैन मार्टिन मार्ग, तिलक मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, कौटिल्य मार्ग, भगवान दास रोड, कर्तव्य पथ, पुराना किला रोड, सफदरजंग रोड, न्याय मार्ग, तीस जनवरी मार्ग और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग.

इन रास्तों पर जाने से बचें

  • डब्ल्यू पॉइंट व मंडी हाउस: डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक डब्ल्यू पॉइंट से मथुरा रोड और तिलक मार्ग की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी.
  • सी हेक्सागन व संसद मार्ग: कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ से सी हेक्सागन की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा. पटेल चौक से विंडसर प्लेस और संसद मार्ग पर आरबीआई की तरफ गाड़ियां नहीं जा सकेंगी.
  • मध्य दिल्ली व धौला कुआं: आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर से मदर टेरेसा क्रीसेंट व तालकटोरा रोड बंद रहेगा. धौला कुआं फ्लाईओवर से सरदार पटेल मार्ग और मोती बाग से शांति पथ की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा.
  • अन्य पॉइंट: मीर दर्द चौक से महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, वंदे मातरम मार्ग से साइमन बोलिवर मार्ग, मदरसा टी पॉइंट, लोधी रोड के चौराहे, ओबेरॉय फ्लाईओवर और रिंग रोड भैरों रोड पर डायवर्जन रहेगा. हैवी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

मेहमानों की सुरक्षा के लिए किए गए हैं 3 बड़े और कड़े उपाय

पूरी दिल्ली नो फ्लाई जोन

हवाई खतरों को देखते हुए पूरी दिल्ली में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर और यूएवी जैसी कम ऊंचाई पर उड़ने वाली सभी गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.

नो पास, नो एंट्री

र्यक्रम स्थल और वीवीआईपी होटलों में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए विशेष डिजिटल और बायोमेट्रिक पास जारी किए गए हैं. बिना बायोमेट्रिक मिलान के किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी को प्रवेश नहीं मिलेगा.

7 जोन और 27 सेक्टर में सुरक्षा विभाजन

आईजीआई एयरपोर्ट से लेकर प्रगति मैदान और वीवीआईपी होटलों के पूरे इलाके को 7 जोन और 27 सेक्टरों में बांटा गया है. प्रत्येक जोन की कमान दिल्ली पुलिस के डीसीपी और सीनियर एसीपी स्तर के अधिकारियों के पास रहेगी.

 स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद

  •  स्कूलों में छुट्टी: दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 11 सितंबर यानी शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहेंगे. शनिवार और रविवार का वीकेंड होने के कारण अब स्कूल सोमवार को खुलेंगे.
  •  सरकारी व निजी दफ्तर: दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रम और स्वायत्त निकाय 11 सितंबर को बंद रहेंगे. निजी कंपनियों को भी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- Diwali पर घर जाने के लिए 7 नवंबर के ट्रेनों की टिकट की बुकिंग हुई शुरू, ऐसे पाएं कंफर्म सीट

UGC NET ने भी जारी की एडवाइजरी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 9 और 10 सितंबर को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच और डायवर्सन के कारण होने वाली देरी से बचने के लिए समय से काफी पहले घर से निकलने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें- छठ के लिए 8 नवंबर को जाना है घर, सीटें हो गई फुल, जानिए अब कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BRICS Summit 2026, Delhi Traffic Advisory, Bharat Mandapam Delhi, Delhi School Holiday, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com