विज्ञापन

ज्वार की रोटी फटने की टेंशन खत्म, गुब्बारे जैसी फूलाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

ज्वार की रोटी बनाते ही फट जाती है या कड़क हो जाती है? @AshMod'sKitchen की इस ट्रिक से रोटियां घंटों तक रहेंगी नरम और गुब्बारे जैसी फूलेंगी.

ज्वार की रोटी फटने की टेंशन खत्म, गुब्बारे जैसी फूलाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
ज्वार की रोटी नरम कैसे बनाएं?
NDTV

कई बार ज्वार की रोटियां बीच से फट जाती हैं या तवे पर कड़क हो जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें. @AshMod'sKitchen ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो आपकी समस्या का हल कर सकता है. वीडियो में बताए गए तरीके की खास बात यह है कि इससे न सिर्फ रोटियां घंटों तक नरम रहेंगी बल्कि गुब्बारे जैसी फूलेंगी भी. तो चलिए, बिना किसी झंझट के इस आसान रेसिपी को स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं.

ये देखिए वीडियो...

सामग्री:

  • ज्वार का आटा (2 कप बारीक पिसा हुआ और फ्रेश)
  • पानी (आवश्यकतानुसार)
  • सूखा ज्वार का आटा (बेलने और डस्टिंग के लिए)
  • नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन या थाल में बारीक पिसा हुआ ज्वार का आटा छान लें ताकि सारे कण निकल जाएं.
  2. अब आटे के बीच में जगह बनाकर उसमें थोड़ा सा गर्म पानी धीरे-धीरे डालें और चम्मच की मदद से मिलाएं ताकि आटे में हल्का बाइंडिंग आ जाए.
  3. इसे दो मिनट के लिए ढंककर रख दें.
  4. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा सादा पानी मिलाते हुए हाथों से आटे को मसल-मसलकर चिकना और नरम गूथ लें. यह स्टेप सबसे जरूरी है ताकि रोटियों में बिल्कुल दरारें न पड़ें.
  5. गुंथे हुए आटे से मीडियम आकार की लोइयां तोड़ लें और हथेलियों से गोल करके पेड़े का आकार दें.
  6. अब रोलिंग बोर्ड पर सूखा आटा छिड़कें, लोई को हल्के हाथों से दबाएं और बेलन की सहायता से धीरे-धीरे रोटी की तरह बेल लें.
  7. किनारे फटे तो उंगलियों से ठीक कर लें, तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें और बेली हुई रोटी को तवे पर डालकर तुरंत ऊपरी सतह पर गीले सूती कपड़े से हल्का पानी लगाएं.
  8. जब पानी सूख जाए और निचली परत सिक जाए, तब रोटी को सावधानी से पलट दें.
  9. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह पकने के बाद, इसे सीधे आंच पर या तवे पर ही नैपकिन से हल्का दबाते हुए फुल्के की तरह फुला लें.
  10. दोनों तरफ से समान रूप से सेकने के बाद इसे गर्मागर्म परोसें. 

ज्वार की रोटी खाने से शरीर में क्या होता है?

  • ज्वार में फाइबर अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है. 
  •  इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और दर्द या सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
  • ज्वार एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-बी से भरपूर है, जो इम्यूनिटी बूस्टर का काम कर सकते हैं.
  • ज्वार में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखकर ज्यादा खाने की इच्छा को कम कर सकता है.

इसे भी पढ़ें: रसोई छोटी है? ये 6 देसी जुगाड़ अपनाएं, किचन लगेगी दोगुनी बड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jwar Ki Roti, Jowar Aata, How To Make Jowar Roti, Jowar Ki Roti Naram Kaise Banaen, Jowar Roti Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com