विज्ञापन

जिम जाने वालों का नया Favorite Snack, ऐसे बनाएं Protein Popcorn, देखें वीडियो

छोले से बने हेल्दी और क्रिस्पी प्रोटीन पॉपकॉर्न की आसान रेसिपी जानें. एयर फ्रायर में तैयार यह हाई-प्रोटीन स्नैक वजन घटाने और हेल्दी स्नैकिंग के लिए बेहतरीन विकल्प है.

जिम जाने वालों का नया Favorite Snack, ऐसे बनाएं Protein Popcorn, देखें वीडियो
प्रोटीन पॉपकॉर्न कैसे बनाएं?
NDTV

वजन कम करना हो या हेल्दी स्नैकिंग का मन हो, प्रोटीन पॉपकॉर्न रेसिपी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. अब आपको शाम की क्रेविंग्स पूरी करने के लिए चिप्स, नमकीन या तली हुई चीजें खानी नहीं पड़ेगी. @masalakitchenbypoonam ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर छोले से तैयार होने वाले प्रोटीन पॉपकॉर्न की रेसिपी शेयर की है.

देखिए वीडियो...

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

सामग्री:

  • छोले (1 कप रातभर भिगोए हुए)
  • लाल मिर्च पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
  • अमचूर पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (1/4 छोटा चम्मच)
  • भुना जीरा पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • बेसन (1 बड़ा चम्मच)
  • तेल (1 बड़ा चम्मच)
  • नींबू का रस

बनाने की आसान तरीका क्या है?

स्टेप 1: छोले उबालें:

  1. सबसे पहले रातभर भिगोए हुए छोले को धो लें.
  2. इसके बाद कुकर में छोले डालें और इतना पानी डालें कि वे अच्छी तरह डूब जाएं.
  3. स्वाद के लिए थोड़ा नमक भी मिला दें.
  4. अब कुकर का ढक्कन बंद करके 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं.

स्टेप 2: मसालों के साथ मिलाएं:

  1. उबले हुए छोले का अतिरिक्त पानी निकाल दें और उन्हें एक बड़े बाउल में डालें.
  2. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, हल्दी, भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें.
  3. इसके बाद बेसन मिलाएं.
  4. बेसन छोले के ऊपर एक हल्की परत बनाता है, जिससे वे और ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.

स्टेप 3: तेल मिलाकर एयर फ्रायर करें:

  1. मसालों से लिपटे छोले में एक बड़ा चम्मच तेल डालें और फिर से अच्छी तरह मिक्स करें.
  2. अब इन्हें एयर फ्रायर की बास्केट में एक समान फैलाकर रखें.
  3. एयर फ्रायर को पहले से गर्म कर लें और छोले को 20 से 25 मिनट तक पकाएं.
  4. बीच-बीच में बास्केट को हल्का हिलाते रहें ताकि सभी छोले समान रूप से क्रिस्पी हो जाएं.

स्टेप 4: सर्व करें:

  1. जब छोले सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं, तो उन्हें बाहर निकाल लें.
  2. ऊपर से ताजा नींबू का रस निचोड़ें और हल्का सा मिक्स करें, आपका स्वादिष्ट और हेल्दी प्रोटीन पॉपकॉर्न तैयार है.

इसे भी पढ़ें: लंच बॉक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन, बच्चों के लिए आटे से बनाएं ये हेल्दी रेसिपी, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Protein Recipe, Healthy Popcorn Recipe, Protein Recipes Without Protein Shake, Popcorn, How To Make Popcorn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com