विज्ञापन

AIIMS जोधपुर में छात्र की मौत पर बवाल, रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल- 4 प्रमुख मागें

AIIMS-जोधपुर में PG फर्स्ट ईयर के छात्र डॉ. राजनरेश यादव की मौत के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है. छात्रों ने प्रशासन से 5 करोड़ मुआवजे, माफी और जवाबदेही तय करने की मांग की है.

AIIMS जोधपुर में छात्र की मौत पर बवाल, रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल- 4 प्रमुख मागें
एनेस्थीसिया के छात्र की मौत के बाद AIIMS में आक्रोश (Photo: aiimsjodhpur.edu.in)
  • AIIMS जोधपुर में एक छात्र का शव हॉस्पिटल के वॉशरूम में मिला.
  • इस मामले को लेकर अब रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्रों ने हड़ताल शुरू की है.
  • हड़ताल के दौरान इलेक्टिव OPD और OT बंद हैं. इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी.
जोधपुर:

मंगलवार, 22 सितंबर को AIIMS-जोधपुर में पीजी फर्स्ट ईयर के छात्र की मौत के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्रों में गहरा आक्रोश है. छात्रों ने अपनी मांगों का ऐलान करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू दी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मांग नहीं पूरी होगी, हम अपनी हड़ताल जारी रखेंगे. मृतक छात्र डॉ. राजनरेश यादव एनेस्थीसियोलॉजी डिपार्टमेंट के छात्र थे. इस मामले में रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्रों ने एम्स डॉयरेक्टर को पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि मृतक छात्र की लाश हॉस्पिटल के वॉशरूम में मिली थी. इस मामले में पुलिस को आत्महत्या का शक है.

रेजिडेंट्स और छात्रों ने कहा कि इस घटना ने संस्थान में माहौल, ड्यूटी आवर्स, कार्यभार, रेजिडेंट वेलफेयर और संस्थागत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई और रेजिडेंट प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: मोबाइल स्क्रीन छोटे बच्चों में ला रहा साइलेंट हेल्थ क्राइसिस, AIIMS के डॉक्टर्स ने दी बड़ी चेतावनी

डॉक्टरों द्वारा लिए गए पत्र में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं. 

  1. संस्थान की ओर से पब्लिक कन्फेशन और माफी. भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम में पारदर्शी.
  2. दिवंगत डॉक्टर के परिवार को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता.
  3. जवाबदेही तय करने के लिए जरूरी कार्रवाई.
  4. रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) और स्टूडेंट यूनियन को आधिकारिक मान्यता मिले, जिससे समस्याओं को उठाया जा सके.

रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्रों ने पत्र में कहा है कि वे मांगों पर कार्रवाई होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे. हड़ताल के दौरान इलेक्टिव ओटी और नियमित ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी, जबकि इमरजेंसी ओपीडी और इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर जरूरी जरूरी सेवाएं के चलते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: एम्स का कमाल! अब AI करेगा ब्रेस्ट कैंसर की पहचान, छोटे शहरों में भी मिनटों में मिलेगी सही रिपोर्ट

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS Jodhpur, Jodhpur AIIMS News, Student Suicide, Indefinite Strike, Doctors Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com