विज्ञापन

AIIMS ने 61 साल में 28,000 लोगों को लौटाई आंखों की रोशनी, डॉक्टरों ने की नेत्रदान की अपील

AIIMS National Eye Bank ने 61 साल में 28,000 से ज्यादा लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई. डॉक्टरों ने नेत्रदान और कॉर्निया डोनेशन को लेकर जागरूक रहने की अपील की.

AIIMS ने 61 साल में 28,000 लोगों को लौटाई आंखों की रोशनी, डॉक्टरों ने की नेत्रदान की अपील

दिल्ली के AIIMS स्थित National Eye Bank ने पिछले 61 वर्षों में 28,000 से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी वापस दिलाने में मदद की है. राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त-8 सितंबर) के दौरान डॉक्टरों ने लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने और कॉर्निया डोनेशन से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने की अपील की है.

डॉक्टरों की खास अपील

हाल ही में एम्स के डॉक्टरों ने एक प्रेस वार्ता में लोगों से नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने की बात कही.

  • एम्स के आप्थाल्मोलॉजी प्रोफेसर डॉ. राजेश सिन्हा ने बताया कि हमारा मकसद लोगों को जागरूक करना है. किसी अपने के जाने के बाद कोर्नियल दान करके हम किसी की अंधेरी जिंदगी बदल सकते हैं.
  • उन्होंने कहा कि समाज में नेत्रदान को लेकर बहुत सारी गलतफहमियां फैली हुई हैं, जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है.
  • मीडिया के जरिए यह संदेश दूर-दराज के गांव और शहरों तक पहुंचाया जा सकता है ताकि लोग आगे आएं.

नेत्रदान पखवाड़ा और उम्मीद की नई किरण

आर. पी. सेंटर की चीफ डॉ. राधिका टंडन ने बताया कि हर साल 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है. इस बार का संदेश बहुत सीधा और साफ है कि लोग नेत्रदान का संकल्प लें.

  • जिन मरीजों का कार्निया खराब हो चुका है, वे सिर्फ एक सही ट्रांसप्लांट के इंतजार में बैठे रहते हैं.
  • कोर्नियल ट्रांसप्लांटेशन के जरिए ऐसे लोगों को अंधेरे से निकालकर दोबारा रोशनी की दुनिया में लाया जा सकता है.
  • एक इंसान का छोटा सा फैसला किसी दूसरे व्यक्ति को पूरी जिंदगी देखने का तोहफा दे सकता है.

मिथक तोड़ना है बेहद जरूरी

आज भी बहुत से लोग यह सोचते हैं कि नेत्रदान से शरीर का चेहरा खराब हो जाता है, जबकी ऐसा बिल्कुल नहीं होता. डॉक्टर पूरी सावधानी और आदर के साथ सिर्फ जरूरी हिस्सा ही लेते हैं. अगर हम सब मिलकर इस मुहीम से जुड़ें, तो देश से कार्नियल ब्लाइंडनेस को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है. अपने जाने के बाद भी किसी की आंखों से दुनिया देखना सचमुच एक बहुत नेक काम है.

Watch Video: मानसून में आई फ्लू का खतरा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS, Eye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com