विज्ञापन

AIIMS की डॉक्टर ने बताया हीटवेव में गर्भवती महिलाएं किन बातों का रखें खास ख्याल

Pregnancy Care Tips In Summer: भीषण गर्मी में सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत बिगाड़ सकती है खासकर, गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में ज्यादा सजग रहने की जरूरत है. इस आर्टिकल में जानें डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी में हीटवेव से बचने के लिए क्या सुझाव दिए.

AIIMS की डॉक्टर ने बताया हीटवेव में गर्भवती महिलाएं किन बातों का रखें खास ख्याल
Pregnancy Care Tips: हीटवेव में गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी रखने की जरूरी. (AI Generated Image)

दिल्ली समेत कई राज्यों में इस समय गर्मी अपने चरम पर है. इस बीच एम्म दिल्ली में गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. अनभूति राणा ने गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने की सलाह दी. उनका कहना है कि हीटवेव मां-बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है. डॉ. अनभूति राणा ने कहा कि प्रेग्नेंसी अपने आप में एक खास और संवेदनशील स्थिति होती है, जिसमें शरीर को सामान्य से ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. ऐसे में जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो इसका असर मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है.

गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए प्रेग्नेंसी इन बातों का रखें ख्याल-

1.पानी-

डॉ. राणा के मुताबिक, गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाओं को डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए जरूरी है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें. 

2. लिक्विड चीजें-

डॉ. ने कहा कि सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि नींबू पानी, शिकंजी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन भी फायदेमंद होता है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

3. प्रोपर रेस्ट-

डॉ. ने यह भी सलाह दी कि इस मौसम में महिलाएं एक साथ ज्यादा काम करने की बजाय बीच-बीच में आराम जरूर करें. लंबे समय तक लगातार काम करने से थकान और कमजोरी बढ़ सकती है, जो गर्भावस्था में नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर पर रेस्ट लेना बहुत जरूरी है.

4. हल्का खाना खाएं-

खानपान को लेकर डॉ. ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए. हल्का और ताजा खाना शरीर को ऊर्जा देता है और गर्मी में पाचन पर ज्यादा बोझ नहीं डालता. 

5. तला-भुना खाना खाने से बचें-

डॉ. ने यह भी कहा कि बाहर का तला-भुना या भारी भोजन इस मौसम में नुकसान कर सकता है, इसलिए उससे बचना चाहिए.

6. धूप में जाने से बचें-

डॉ. ने धूप से बचने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच, जब धूप सबसे तेज होती है, उस समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर बहुत जरूरी हो तो पूरी सावधानी के साथ ही बाहर जाएं.

7. कपड़ों का सही चुनाव-

कपड़ों को लेकर भी डॉ. ने सुझाव दिया कि ढीले-ढाले और कॉटन के कपड़े पहनना बेहतर होता है, ताकि शरीर को हवा मिलती रहे और पसीना आसानी से सूख सके. टाइट कपड़े गर्मी में परेशानी बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- क्या आपको भी गर्मियों में बार-बार हो रही है एसिडिटी और थकान? आज से ही पीना शुरू कर दें चुकंदर छाछ, रेसिपी है आसान

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pregnancy Care Tips, Pregnancy Care Tips In Summer, Pregnancy And Heatwave, Heatstroke, AIIMS Doctor Tells Pregnant Women What To Be Careful Of During Heatwave, Garmi Se Kaise Bachen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com