विज्ञापन

सुबह 9 से 11 बजे के बीच निकलते हैं ऑफिस? बैग में रख लें ये 7 चीजें, नहीं होगी गर्मी से हालत खराब

Nautapa 2026: हर दिन शरीर को झुलसाती गर्मी और बढ़ता तापमान लोगों की हालत खराब कर रहा है. मौसम विभाग ने भी इस दौराम लोगों से खुद का ख्याल रखने और हीटवेव से बचने के कई टिप्स शेयर किए हैं. अगर आप भी 9-11 के बीच ऑफिस जाते हैं तो आपको भी खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. ताकि आप हीटवेव से बच सकें.

सुबह 9 से 11 बजे के बीच निकलते हैं ऑफिस? बैग में रख लें ये 7 चीजें, नहीं होगी गर्मी से हालत खराब
9 to 11 am Heatwave Safety Tips: 9-11 के बीच जाते हैं ऑफिस इन बातों का रखें ध्यान. ( AI Image)

Heatwave Tips: गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है. तेज धूप और चलने वाली तेज लू के चलते मौसम विभाग के भी अलर्ट हर दिन आते ही हैं. कुछ ही दिनों में नौतपा शुरू होने वाला है तब तो हाल और भी बुरा हो जाएगा. हीटवेव, लू, तेज धूप की बावजूद भी घर से बाहर निकलना ही पड़ता है. खासकर जॉब करने वालों के पास कोई ऑप्शन नहीं होता है. ऐसे में अगर आप बाहर निकल रहे हैं तो आपको अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. 

अगर आप भी सुबह 9 से 11 बजे के बीच घर से ऑफिस के लिए निकलते हैं तो ये किसी चैलेंज से कम नहीं है. सूरज की तेज धूप, गर्म हवा और ऊपर से ट्रैफिक में फंसना शरीर का पूरा एनर्जी लेवल डाउन कर देता है. ऐसे में सिर्फ पानी पी लेने से आपकी बॉडी का काम नहीं चलेगा. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हीटवेव में शरीर को सिर्फ पानी नहीं, बल्कि सही तैयारी की भी जरूरत होती है. ऐसे में एक छोटी-सी “Heat Survival Kit” आपको चक्कर, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी परेशानियों से बचा सकती है. तो चलिए बताते हैं कि अगर आप भी घर के बाहर निकलते हैं तो आपको अपने बैग में कौन सी चीजें जरूर रखनी चाहिए. 

हीटवेव और नौतपा में घर से बाहर निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें-

Latest and Breaking News on NDTV
पानी की बोतल

सबसे पहला आपको अपने बैग में हमेशा एक पानी की बोतल रखनी है. कोशिश करें कि आप इसके साथ ORS या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक भी रखें. थोड़ी-थोड़ी देर में सादे पानी या फिर ओआरएस वाले पानी का सेवन करते रहें, ये शरीर को एनर्जी देता है.

गीला टॉवेल

इसके साथ ही आपको अपने बैग में छोटा फेस टॉवल या गमछा भी साथ रखना है. दरअसल धूप में पसीना लगातार आता रहता है, ऐसे में अगर आप टॉवेल को हल्का सा गीला कर के टॉवल को इस्तेमाल करें तो राहत मिलती है.

सनस्क्रीन

सनस्क्रीन को लोग अक्सर सिर्फ बीच या ट्रिप वाली चीज समझते हैं, लेकिन रोज ऑफिस जाने वालों के लिए भी ये जरूरी है. तेज UV किरणें स्किन टैनिंग और सनबर्न का कारण बन सकती हैं. SPF 30 या उससे ऊपर वाला सनस्क्रीन बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले लगाना बेहतर माना जाता है.

ये भी पढ़ें: AC नहीं है? नौतपा में छत को ठंडा रखने के 4 आसान और सस्ते तरीके

चश्मा या कैप

इसके अलावा आपको हमेशा अपने साथ धूप वाला चश्मा और कैप भी रखनी है. ये दोनों ही बेहद काम आते हैं. लगातार तेज रोशनी में रहने से आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायत बढ़ सकती है. वहीं कैप या छाता सीधे सिर पर पड़ने वाली धूप से बचाने में मदद करता है.

कपड़ों का रखें ध्यान

अगर आप बाइक या स्कूटी से ऑफिस जाते हैं तो कॉटन का हल्का और फुल स्लीव कपड़े पहनें. डार्क कलर की बजाय हमेशा लाइट रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करें.

स्नैक्स

बैग में एक छोटा स्नैक जरूर रखें, जैसे भुना चना, ड्राई फ्रूट्स या एनर्जी बार. धूप में खाली पेट निकलने से कई बार कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्या बढ़ जाती है. 

नोट 

इसके अलावा एक बात का ध्यान जरूर रखें कि अगर बहुत ज्यादा पसीना, चक्कर, उलझन या सिरदर्द महसूस हो तो इसे नजरअंदाज मत करें. ये हीट एक्सॉशन के संकेत हो सकते हैं. तुरंत छांव या ठंडी जगह पर जाएं और पानी पिएं.

FAQ

सवाल - बाइक से ऑफिस जाते हैं, तो क्या करें?

जवाब- हमेशा फुल स्लीव के कॉटन या लिनन के लाइट रंग के कपड़े पहनें.

सवाल- नौतपा कब से कब तक है?

जवाब- इस साल नौतपा 25 मई से 2 जून तक लगेगा.

सवाल- हीट स्ट्रोक लगने पर फौरन क्या करें?

जवाब- तुरंत किसी छाव वाली जगह पर बैठ जाएं पानी पिएं, ओआरएस पिएं और गीले कपड़े से चेहरा पोछें.

ये भी पढ़ें: रात में भी नहीं मिल रही राहत! दिल्ली में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, 45°C के बीच लू का कहर जारी, कैसे बचें

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
9 To 11 Am Heatwave Safety Tips, Office Commute 9-11 Summer Safety, Nautapa 9am 11am Travel Tips, Morning Heatwave Office Safety 2026, How To Travel 9-11 Am Heat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com