टेक्नीक और डॉक्टर्स की कड़ी मेहनत अगर एक साथ मिल जाए, तो कई गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज हो सकता है. हाल ही में ऐसा ही शानदार एग्जाम्पल कानपुर में देखने को मिला है. यहां 16 साल के एक टीनएज की रीढ़ की हड्डी का ऐसा ऑपरेशन किया गया, जिसने मेडिकल फील्ड का ध्यान खींच लिया है. इस सर्जरी की सबसे अलग बात ये है कि इस सर्जरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने डॉक्टर्स को हर पेंच की सही जगह और गहराई तय करने में मदद की. रिजल्ट ये हुआ कि सालों से रीढ़ की समस्या से जूझ रहे मरीज की सर्जरी सफल रही और उसकी रीढ़ को सीधा किया जा सका. यहां जानते हैं इस बारे में-
जन्म से थी रीढ़ की गंभीर समस्या
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती 16 साल के गोविंद को जन्मजात स्पाइनल डिफॉर्मिटी की समस्या थी. इस समस्या में रीढ़ की हड्डी सामान्य स्थिति से टेढ़ी हो जाती है और कई मामलों में घूम भी जाती है. समय के साथ यह परेशानी और बढ़ सकती है, जिससे मरीज के चलने-फिरने और नॉर्मल लाइफ पर असर पड़ता है.
AI ने डॉक्टर्स को बताई पेंच लगाने की सही जगह
सर्जरी से पहले मरीज का सीटी स्कैन और एमआरआई किया गया. इसके बाद इन रिपोर्ट्स को एक खास न्यूरो नेविगेशन सिस्टम में डाला गया. AI आधारित टेक्नीक ने रीढ़ के पूरे स्ट्रक्चर का एनायसिस किया और डॉक्टर्स को बताया कि किस जगह पेंच लगाया जाना चाहिए और उसकी गहराई कितनी होनी चाहिए.
8 घंटे तक चला ऑपरेशन
डॉक्टर्स की टीम ने करीब 8 घंटे तक चली सर्जरी के दौरान 16 स्क्रू और दो स्पेशल रॉड लगाईं. इनकी मदद से टेढ़ी रीढ़ को धीरे-धीरे सही स्थिति में लाया गया. ऑपरेशन का लीड डॉ. मनीष सिंह ने किया और पूरे प्रोसेस में कई एक्सपर्ट डॉक्टर शामिल रहे.
छोटी सी गलती पड़ सकती थी भारी
इस सर्जरी को करने वाले डॉक्टर्स का कहना है कि ये ऑपरेशन काफी रिस्क भरा था. अगर पेंच लगाने में जरा सी भी चूक हो जाती, तो मरीज को पैरालिसिस या स्थाई विकलांगता जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता था. यही वजह थी कि AI की मदद से मिली सटीक जानकारी सर्जरी के दौरान बहुत अहम साबित हुई.
ये भी पढ़ें - कैंसर से जंग, पिता बनने की उम्मीद हुई खत्म, लेकिन 7 साल पहले लिया फैसला आया काम...पढ़िए पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं