Curry Leaves Benefits In Hindi: करी पत्ता कई खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही साथ करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. आचार्य बालकृष्ण ने करी पत्ते के कई स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया है. करी पत्ता न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर के लिए औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं. बहुत से लोगों को करी पत्ता खाने के फायदों के बारे में पता नहीं होता है. आइए जानते हैं आचार्य बालकृष्ण ने करी पत्ता खाने के किन लाभों के बारे में बताया.
करी पत्ते के गजब के स्वास्थ्य लाभ (Amazing Health Benefits of Curry Leaves)
1. आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, करी पत्ते में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से आंखों की कमजोरी दूर हो सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: रात को दूध के साथ खाएं ये चीज, तेजी से बढ़ने लगेगा विटामिन बी12, नहीं लेना पड़ेगा सप्लीमेंट
2. वजन घटाने में सहायक
सुबह खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमा चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है. यह वजन घटाने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है.
3. ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है
डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
4. पाचन तंत्र को मजबूत करता है
करी पत्ते में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन को बेहतर बनाते हैं. यह गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: तरबूज के बीजों को फेंकें नहीं, इस तरह से करें इस्तेमाल, मिलेगी कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत
5. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
करी पत्ते में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. यह संक्रमण से बचाने में मदद करता है और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है.
कैसे करें करी पत्ते का सेवन?
खाली पेट करी पत्ते का जूस पिएं. यह शरीर को डिटॉक्स करता है और वजन घटाने में मदद करता है. खाने में करी पत्ते का इस्तेमाल करें. सब्जी, दाल और चटनी में करी पत्ता डालने से स्वाद और सेहत दोनों का लाभ मिलता है. करी पत्ते की चाय बनाएं. इसे पानी में उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं, जिससे पाचन और इम्यूनिटी मजबूत होती है.
यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव ने बताया रात को गाय के दूध के साथ इन चीजों का करें सेवन, गहरी नींद में सोएंगे आप
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, करी पत्ता न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है. इसे नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करके आप बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत इम्यूनिटी प्राप्त कर सकते हैं.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं