विज्ञापन

Amla Ke Fayde: क्या रोज आंवला खाने से उतर जाएगा चश्मा, जानिए क्या है सच!

Aankho Ke Liye Amla Kaise Khaye: आंखों में लालिमा, सूखापन और थकान होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं. इन समस्याओं से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग आंखों की दवाई और महंगे इलाज की तरफ दौड़ते हैं, लेकिन एक बेहद आसान, सस्ते और घरेलू उपाय के रूप में मिलने वाले आंवले को अक्सर भूल जाते हैं.

Amla Ke Fayde: क्या रोज आंवला खाने से उतर जाएगा चश्मा, जानिए क्या है सच!
आंखों के लिए आंवला के फायदे

Aankho Ke Liye Amla Kaise Khaye: पढ़ाई-लिखाई हो या कामकाज, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हो या मोबाइल की स्क्रॉलिंग लोगों की आंखों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके चलते आंखों में लालिमा, सूखापन और थकान होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं. इन समस्याओं से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग आंखों की दवाई और महंगे इलाज की तरफ दौड़ते हैं, लेकिन एक बेहद आसान, सस्ते और घरेलू उपाय के रूप में मिलने वाले आंवले को अक्सर भूल जाते हैं.

आंखों के लिए आंवला के फायदे? | Does amla improve eyesight?

आंखों की देखभाल के लिए एक आसान और प्राकृतिक उपाय के रूप में आंवला काफी मशहूर है. यह इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देने के साथ ही हमारी आंखों को भी सेहतमंद बनाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक खास फल है जो सेल डैमेज को कम करने में कारगर है. इसके साथ ही शरीर में बीमारी पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स को भी कम करता है.

रोशनी बढ़ाने में सहायक: अगर आप चश्मा लगा-लगा कर थक गए हैं, तो आंवला आपकी मदद कर सकता है. विटामिन ए से भरपूर आंवला रेटिना को सेहतमंद रखता है. इससे दिन और रात दोनों समय में आई साइट में सुधार होता है. आंवले के नियमित सेवन से कम रोशनी में भी देखना आसान हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

आंखों के लिए फायदेमंद: आंवला एक सुपरफूड है. विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से आंवला हमारी आंखों का प्राकृतिक सहयोगी माना जाता है. जर्नल न्यूट्रिएंट्स में 2020 के एक अध्ययन में बताया गया है कि विटामिन सी आंखों के भीतर ऑक्सीजन के स्तर को कम करने और ऑक्सीडेटिव नुकसान को रोकने में अहम भूमिका निभाता है. आंवला शरीर को अंदर से पोषण देता है. अपने खानपान में रोज एक आंवले को शामिल करने से आंखों को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है.

थकान करता है दूर: अगर स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करने से आंखें थक जाती हैं, तो आंवला से अच्छा कोई और दोस्त नहीं हो सकता है. एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की बदौलत यह सुपर फ्रूट डिजिटल आई स्ट्रेन के लक्षणों जैसे कि सूखापन, जलन और धुंधली दृष्टि से निपटने में मदद करता है.

इंफेक्शन से बचाने में मददगार: कंजेक्टिवाइटिस जैसे आंखों में होने वाले संक्रमण बहुत दर्दनाक होते हैं. आंवला के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ऐसे इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं. आंवला का रस पिएं या आंवला से बना आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें. इससे आंखों की जलन शांत होती है और रेडनेस भी कम होता है.

डाइट में आंवला को कैसे शामिल करें? | Ways To Include Amla In Your Diet

ताजे आंवले का जूस बनाकर और उसमें थोड़ा सा शहद और पानी मिलाकर पी सकते है. आंवला पाउडर को स्मूदी, गर्म पानी या हर्बल चाय में मिलाकर इंस्टैंट एनर्जी पा सकते हैं. नाश्ते के बाद चलते-फिरते हुए काले नमक के साथ सूखा आंवला चबा सकते हैं. इसके अलावा, आंवले के अचार या मुरब्बा को अपने भोजन में शामिल कर स्वाद बढ़ा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: निपाह संक्रम‍ित महिला नर्स की मौत, क्‍या है निपाह वायरस, क्‍यों है इतना जानलेवा, जानें सबकुछ

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com