Baba Ramdev Tips: आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और वर्किंग लाइफ ऐसी हो गई है जिस वजह से कई लोगों को रात में नींद ना आने की समस्या हो सकती है. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप बेड पर लेटने के बाद भी घंटों तक करवटें बदलते रहते हैं और सो नहीं पाते हैं. लाख कोशिश करने के बाद भी आंखों से नींद गायब रहती है. कई बार बहुत ज्यादा परेशानी और स्ट्रेस भी इसकी वजह हो सकती है. ऐसे में जब आपको रात में नींद नहीं आती है और आप देर से सोते हैं तो सुबह आपकी नींद भी पूरी नहीं होती है. नींद पूरी ना होने पर शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से घिर जाता है इसलिए खुद को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी नींद को पूरा करें. अगर आपको भी नींद ना आने की समस्या है तो बाबा रामदेव ने एक ऐसा नुस्खा शेयर किया है जो आपकी नींद ना आने की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है.
बाबा रामदेव ने बताया अनिद्रा दूर करने का घरेलू उपाय ( Baba Ramdev tips for Insomnia)
बाबा रामदेव ने एक ऐसा नुस्खा बताया है कि आपकी नींद को बेहतर बनाने और अनिद्रा का रामबाण घरेलू नुस्खा है. इस नुस्खे को बनाने के लिए चाहिए-
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- मखाना
- गाय का दूध
- पोस्त दाना
- ब्राउन शुगर, खांड, या जैगरी पाउडर
कैसे बनाएं
इस चीज को बनाने के लिए सबसे पहले मखाने को हल्का सा फ्राई कर लें. एक रात पहले ही पोस्ता दाना को भिगोकर रख दें. अगले दिन गाय के दूध को गरम करें और उसमें पोस्त दाना भीगा हुआ और फ्राई किए हुए मखाने को दूध में डालकर पका लेना है. अब इसमें खांड, ब्राउन शुगर या फिर जैगरी पाउडर को डालकर इसका सेवन करें. इसका सेवन आपकी अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं