शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं. अगर आप भारतीय हैं तो आपको पता होगा कि हम सभी ने बचपन में घर के बुजुर्गों से कई तरह के घरेलू नुस्खों के बारे में सुना है. जब भी सेहत से जुड़ी कोई छोटी-मोटी परेशानी होती थी, दादी-नानी तुरंत किचन या बगीचे से कुछ देसी चीजें निकालकर काढ़ा बना देती थीं. ऐसी ही एक पुरानी और भरोसेमंद चीज़ है अशोक के पेड़ की छाल.
यूनानी चिकित्सा के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. सैयद अहमद खान बताते हैं कि अशोक की छाल सिर्फ एक पारंपरिक नुस्खा नहीं है, बल्कि यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसे सेहत का खजाना माना गया है. खासकर महिलाओं की सेहत के लिए.
अशोक की छाल का काढ़ा पीने के फायदे-
1. महिलाओं के लिए-
कई महिलाओं को अक्सर पीरियड के दौरान काफी ज्यादा दर्द, ऐंठन या फिर अनियमित ब्लीडिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. डॉ. सैयद अहमद खान के मुताबिक, अशोक की छाल में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो गर्भाशय को मजबूती देते हैं. अगर पीरियड के दिनों में ज्यादा दर्द या हेवी ब्लीडिंग होती है, तो इसका काढ़ा पीने से काफी राहत मिल सकती है.

Photo Credit: Canva
2. पेट और पाचन-
आज के समय में खान-पान की वजह से पेट खराब रहना, गैस बनना या बदहजमी होना बहुत आम बात हो गई है. अशोक की छाल में टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के गुण होते हैं. इसका काढ़ा पीने से पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र सही तरीके से काम क सकता है.
3. जोड़ों के दर्द-
डॉ. सैयद के अनुसार अशोक की छाल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. रोजाना इसका काढ़ा पीने से जोड़ों के दर्द और ऐंठन में आराम मिल सकता है.
4. स्किन के लिए-
डॉ. सैयद बताते हैं कि जब आपका पेट साफ रहता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, तो उसका असर आपकी स्किन पर साफ दिखता है. अशोक की छाल का काढ़ा खून को साफ करने में मदद कर सकता है. इससे चेहरे के मुंहासे, दाग-धब्बे कम होते हैं.
ये भी पढ़ें- ब्लॉक नसों को खोलने के लिए कमाल का नुस्खा है अर्जुन की छाल का काढ़ा, यूनानी एक्सपर्ट से जानें बड़े फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं