Best Roti for Summer: भारतीय खाने की थाने में रोटी जरूर शामिल होती है. रोटी को लोग दाल, सब्जी और किसी भी करी वाली सब्जी के साथ खाना पसंद करते हैं. भारत में कई तरह के आटे की रोटियां बनती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में किस आटे की रोटी खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आपको सही अनाज की रोटी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं वो कौन से अनाज हैं जिनकी रोटी का सेवन गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ ही एनर्जी देने में भी मदद करेगा.
गर्मियों में किस आटे की रोटी खानी चाहिए ( Which Roti is Best for Summer)

गर्मियों में मौसम में ज्वार के आटे की रोटी खाना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. ज्वार के आटे की तासीर ठंडी होती है और इसमें ग्लूटेन भी नहीं पाया जाता है. ये खाने में हल्का होता है जिससे ये आसानी से पच जाता है. इसको खाने से पेट में भारीपन और गैस की समस्या से बचा जा सकता है. इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: गर्मियों में आप भी तो नहीं खा रहे इस आटे की रोटी, सेहत को हो सकते हैं नुकसान
जौ का आटाजौ अपनी ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है, यही वजह है कि कई लोग गर्मियों में जौ के पानी का सेवन भी करते हैं. ऐसे में आप अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए जौ के आटे की रोटी का सेवन कर सकते हैं. ये शरीर को ठंडा रखने के साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है. इसके साथ ही ये डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार होता है.
चने का आटाचने के आटा प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही गर्मियों में हमारे पेट को ठंडा रखने में भी मदद करता है. ऐसे में आप गर्मी के इस मौसम में चने के आटे से बनी रोटियों को खाने में शामिल कर सकते हैं. चने के आटे से बनी रोटी पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के साथ ही वजन कम करने में भी मदद कर सकता है. इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी चने का आटा कारगर माना जाता है.
चावल का आटागर्मियों में चावल के आटे से बनी रोटी का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. ये खाने में हल्की होने के साथ ही आसानी से पच जाती है. इसके अलावा ये पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करती है.
गेहूं का आटागेहूं के आटे की रोटी सबसे कॉमन और हर रोज खाई जाती है. ऐसा नहीं है कि आपको गर्मियों में गेहूं के आटे का सेवन बिल्कुल नहीं करना है. आप इसे लौकी, तरोई और दही के साथ खा सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं