आंवला बालों के लिए अच्छा है, आंवला स्किन के लिए अच्छा है, आंवला पेट के लिए अच्छा है, ये तो लगभग सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या आपने लगातार 15 दिन इसका जूस पीने के फायदों के बारे में सुना है? इस स्टोरी में हम आपको आंवले का जूस पीने से शरीर को और क्या-क्या फ़ायदे मिलते हैं, इसके बारे में बताने वाले हैं। चलिए फिर बिना देरी किए जानते हैं, कौन हैं वो लोग जिनके लिए आंवले का जूस पीना बेहद फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।
आंवला जूस पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Amla Juice Daily
दिल की सेहत के लिए अच्छा
आंवला ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.
डायबिटीज वालों के लिए अच्छा
आंवले में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं. इसके जूस को अपने डेली रूटीन में शामिल करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फ़ायदेमंद हो सकता है.
लिवर को डिटॉक्स करता है
आंवले का जूस एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, विटामिन सी और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो तत्व विषाक्त पदार्थों को दूर करने और हमारे लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.
इम्यूनिटी बूस्टर है
आंवला विटामिन सी का अच्छा सोर्स है, जो लोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसका जूस पीने से शरीर को सर्दी, खांसी और संक्रमणों से दूर रखा जा सकता है.
पाचन के लिए कमाल
आंवले का जूस पेट को कई तरह की दिक्कतों जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस से दूर रखने में मदद करता है, जो लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, उनके लिए इसका जूस पीना किसी वरदान से कम नहीं है.
यूरिन इंफेक्शन से राहत दिलाता है
यूरिन इंफेक्शन से बचाव के लिए आंवले के जूस का सेवन किया जा सकता है. आंवले में विटामिन C और एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं साथ ही आंवला एक प्राकृतिक डाइयुरेटिक है यानी यह पेशाब बढ़ाता है, जिससे पेशाब के जरिए शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं.
वजन घटाने में करता है मदद
जो लोग वजन कम करने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए इसका जूस पीना बेहद फ़ायदेमंद साबित हो सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है.
बालों और स्किन के लिए अच्छा
आंवले में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद करते हैं, जो लोग बालों और स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, उनके लिए नियमित रूप से इसके जूस का सेवन फ़ायदेमंद साबित हो सकता है.
आंवले के रस को कब पीना चाहिए?
सुबह के समय खाली पेट 20-30 मिली आंवले का जूस पीना अच्छा माना जा सकता है.
आंवले का रस कैसे पिएं?
आप इसके रस को पानी में मिलाकर पी सकते हैं. आप चाहें, तो स्वाद बढ़ाने के लिए चुटकीभर काला नमक भी मिला सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: अल्कोहल से भी ज्यादा खतरनाक! ये 5 चीजें चुपचाप खराब कर रही हैं आपका लिवर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं