विज्ञापन

हरियाणा: चलती बस में अचानक जोरदार धमाका, कुछ ही देर में जिंदा जल गए 2 लोग; 11 घायल

प्राइवेट बस में आग का हादसा मिलकपुर गांव के पास हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में पहले धमाका हुआ था. देखते देखते कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आ गई

हरियाणा: चलती बस में अचानक जोरदार धमाका, कुछ ही देर में जिंदा जल गए 2 लोग; 11 घायल
हरियाणा: चलती बस में अचानक जोरदार धमाका

Haryana Bus Accident: हरियाणा के हांसी में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, एक चलती बस में आग लगने से दो लोग जिंदा चल गए. बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस भिवानी से हांसी की ओर जा रही थी. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड की टीम को भी बुलाया गया. इस हादसे में कई लोगों के झुलसने की भी खबर है. फिलहाल अलग-अलग अस्पतालों में घायल लोगों को भर्ती करवाया गया है. बस में आग कैसे लगी, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस प्राइवेट बस में आग की घटना की जांच में जुटी हुई है.

बस में पहले हुआ तेज धमाका

जानकारी के अनुसार, यह हादसा मिलकपुर गांव के पास हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में पहले धमाका हुआ था. इसके बाद आग लग गई और देखते देखते कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आ गई.

Latest and Breaking News on NDTV

मृतकों अभी तक नहीं हो सकी पहचान

सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि, बस में सवार कई यात्री चपेट में आ गए और झुलस गए. बताया जा रहा है कि बस में सवार 11 लोग घायल हुए हैं. वहीं 2 लोग जिंदा जल गए. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं सकी है. 

यह भी पढ़ें-

पहले लिव-इन पार्टनर, अब युवती ने की आत्महत्या... 1 हफ्ते में 5 सुसाइड के केस से कुरुक्षेत्र में हड़कंप

गोपालगंज में करीब 60 लोगों से भरी बस में लगी आग, मची चीख-पुकार; जान बचाने को खिड़कियां तोड़ कूदे यात्री

किसी के मां का आंचल छूटा तो कोई अनाथ हुआ, एक साथ 7 अर्थियां उठने से पूर्णिया के गांव में पसरा सन्नाटा

Haryana: घर के फर्श पर पड़ी मिलीं मां- बेटी की लाशें, 4 महीने के पोते के साथ परिवार गायब, मायके ने लगाया हत्या का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Haryana Latest News, Haryana Bus Fire, Haryana Bus Accident, Haryana Bus Explosion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com