विज्ञापन

पहले लिव-इन पार्टनर, अब युवती ने की आत्महत्या... 1 हफ्ते में 5 सुसाइड के केस से कुरुक्षेत्र में हड़कंप

लड़की जिस युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी. उसने भी करीब एक सप्ताह पहले आत्महत्या कर ली थी, जिसको लेकर वह दुखी थी और इसी कारण उसने आज यह खौफनाक कदम उठाया है. बीते एक हफ्ते में अब आत्महत्या के 5 मामले आ चुके हैं.

पहले लिव-इन पार्टनर, अब युवती ने की आत्महत्या... 1 हफ्ते में 5 सुसाइड के केस से कुरुक्षेत्र में हड़कंप
1 हफ्ते में 5 सुसाइड के केस से कुरुक्षेत्र में हड़कंप

हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मंगलवार (21 अप्रैल) को फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है. अब 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. युवती के लिव इन पार्टनर ने भी करीब एक हफ्ते पहले सुसाइड कर लिया था. बड़ी बात है कि पिछले एक हफ्ते में 5 लोग आत्महत्या कर चुके हैं. कल 3 साल की बच्ची सहित माता-पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी तो अब इलाके में सुसाइड के नए मामले ने पुलिस महकमे से लेकर आम लोगों में हड़कंप मचा दिया है. 

जींद जिले की निवासी है मृतका

जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या का नया मामला कुरुक्षेत्र सेक्टर 13 से सामने आया है. जहां सेक्टर 13 में एक पीजी में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतका की पहचान देवी उर्फ मानसी नंदगढ़ जुलाना जिला जींद के रूप में हुई है. युवती की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है. युवती के सुसाइड के बाद एक बड़ी जानकारी सामने आई है, करीब एक हफ्ते पहले युवती के लिव-इन पार्टनर ने भी आत्महत्या कर ली थी. 

एक सप्ताह पहले पार्टनर ने लगाई थी फांसी

लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी जिसके बाद वह यहां पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले उसके पार्टनर ने भी फांसी लगा ली थी. पुलिस अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि पीजी में रहने वाली एक लड़की के आत्महत्या की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि लड़की ने अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. 

उन्होंने बताया कि परिजनों से पता चला है कि लड़की जिस युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी. उसने भी करीब एक सप्ताह पहले आत्महत्या कर ली थी, जिसको लेकर वह दुखी थी और इसी कारण उसने आज यह खौफनाक कदम उठाया है. 

कल बच्ची के साथ मां-बाप ने किया सुसाइड

बता दें कि इससे पहले सोमवार को कुरुक्षेत्र के वार्ड नंबर 20 के प्रेम नगर क्षेत्र में पति-पत्नी ने अपनी तीन वर्षीय बेटी सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान जतिंद्र कुमार (30), उनकी पत्नी मंजू (28) और 3 वर्षीय बेटी अदविका के रूप में हुई है. पड़ोसियों के अनुसार बच्ची की गंभीर बीमारी के चलते परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव में था.

घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. पुलिस की टीम ने बताया कि उन्होंने सुसाइड नोट/मैसेज में लिखा था कि हमारी बच्ची बीमार है, उसके दर्द को हम सहन नहीं कर पा रहे थे. बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति के कारण हम यह कदम उठा रहे हैं. इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं.

यह भी पढे़ं-

4 साल का वो नन्हा 'प्रिंस'अब 24 का: जिसके लिए देश ने 50 घंटों तक मांगी दुआ अब वो प्लंबर बन संवार रहा तकदीर

कभी प्लंबर तो कभी कुक, पहचान छुपाकर 16 साल भारत में रहा PAK आतंकी, राजस्थान-हरियाणा में बनाए ठिकाने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Haryana Suicide News, Kurukshetra Suicide News, Kurukshetra Girl Suicide, Kurukshetra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com