विज्ञापन

नाहरगढ़ में बाघ ने महिला को मार डाला, 'शिवाजी' के हमले से बायोलोजिक पार्क में मचा हड़कंप

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में शिवाजी नामक बाघ ने एक महिला मजदूर पर हमला कर दिया जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है.

नाहरगढ़ में बाघ ने महिला को मार डाला, 'शिवाजी' के हमले से बायोलोजिक पार्क में मचा हड़कंप
नाहरगढ़ जैविक उद्यान पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है
NDTV

नाहरगढ़ जैविक उद्यान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर शिवाजी ने मजदूर महिला पर किया हमला कर दिया है जिससे महिला की मौत हो गई है. सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके की जानकारी जुटाने में लगे हैं. महिला की हुई मौत हमले की वास्तविक परिस्थितियों और घटना के स्थान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वन विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी. 

अभी तक क्या जानकारी है?

बताया जा रहा है कि जिस महिला पर बाघ ने हमला किया वह जैविक उद्यान में सफाईकर्मी थी. वह आज सुबह शिवाजी के एन्क्लोजर में सफाई कर रही थी. तभी बाघ ने उसपर हमला कर दिया. हमले में महिला की मौत हो गई. खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए. वह हमले की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं. लेकिन महिला सफाईकर्मी के परिजन और सहकर्मी हमले के बाद आक्रोशित हो गए हैं और धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इस घटना के बारे में जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघों की संख्या 14 हो गई है

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघों की संख्या 14 हो गई है
Photo Credit: NDTV

नाहरगढ़ में बढ़ रहा है बाघों का कुनबा

राजधानी जयपुर के आमेर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. इस वर्ष अप्रैल में रानी नामक बाघिन ने 5 शावकों को जन्म दिया था. इसके बाद पार्क में बाघों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. नन्हे शावकों की वजह से नाहरगढ़ राजस्थान के प्रमुख बाघ संरक्षण केंद्रों में अपनी अलग पहचान बना रहा है. बाघों के सफल प्रजनन और शावकों के जन्म के बाद नाहरगढ़ में वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांच और आकर्षण और बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें-: राजस्‍थान के जिस स्कूल में CJP के जाने पर हुआ था हंगामा, वहां चलने लगा बुलडोजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nahargarh, Nahargarh Biological Park, Tiger Attack, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com