हरियाणा में महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. हरियाणा में 10 मई को 7 शहरी स्थानीय निकायों और 528 पंचायतों के लिए मतदान हुआ था. पार्टी ने अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के तीनों महत्वपूर्ण नगर निगमों पर कब्ज़ा कर लिया है. नगर परिषद और नगर समितियों के चुनाव में भी बीजेपी का पलड़ा भारी रहा है. परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है इस चुनाव में पार्टी को जीत इसलिए मिली है क्योंकि 'अब कोई भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भरोसा नहीं करता'.
सीएम नायब सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार
नायब सिंह सैनी ने परिणाम आने के बाद पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने तीनों नगर निगम भारी मतों से जीती है. सैनी ने कहा,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की नॉन स्टॉप सरकारें बन रही हैं. पार्टी ने पश्चिम बंगाल और असम में जीत हासिल की है. और अब हमारे हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव में लोगों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकतरफा कमल के फूल को देकर बीजेपी को जिताया है. हमने तीनों नगर निगम जीते हैं और नगर पालिका तथा नगर परिषद में भी भारी अंतर से जीत हासिल की है. हमने रेवाड़ी नगर परिषद में 21 हजार वोट के अंतर से जीत हासिल की है."
निकाय चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी ने कहा: “ऐसा इसलिए है क्योंकि अब कोई भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भरोसा नहीं करता।" pic.twitter.com/eTeBCE8ThZ
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) May 13, 2026
पूर्व सीएम हुड्डा के किले में सेंध
चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के क्षेत्र सांपला में भी जीत दर्ज की है. सांपला नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी क्योंकि यह क्षेत्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है. सांपला की सीट पर भाजपा के समर्थित उम्मीदवार प्रवीण कोच ने जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें-:
हरियाणा निकाय चुनावः अंबाला में BJP की जबरदस्त जीत, मेयर पद के साथ 20 में से 16 वॉर्ड जीते
सोनीपत में बीजेपी के राजीव जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया, अंबाला और सांपला में भी भाजपा का जलवा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं